फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट#KXIPvKKR: कोलकाता को 14 रनों से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में पंजाब

#KXIPvKKR: कोलकाता को 14 रनों से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब ने प्लेऑफ की दौड़ में अभी भी बनी हुई है। पंजाब ने मोहाली के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स को 14 रन से मात दी। कोलकाता को जीत के लिए 168 रन बनाने थे। ओपनिंग करने आए...

ग्लेन मैक्सवेल
1/ 10ग्लेन मैक्सवेल
पंजाब
2/ 10पंजाब
Chris Lynn IPL
3/ 10Chris Lynn IPL
कोलकाता के सुनील नारायण
4/ 10कोलकाता के सुनील नारायण
ग्लेन मैक्सवेल
5/ 10ग्लेन मैक्सवेल
कोलकाता नाइट राइडर्स
6/ 10कोलकाता नाइट राइडर्स
मनन वोहरा
7/ 10मनन वोहरा
गौतम गंभीर और ग्लेन मैक्सवेल
8/ 10गौतम गंभीर और ग्लेन मैक्सवेल
केकेआर, कोलकाता
9/ 10केकेआर, कोलकाता
कोलकाता नाइट राइ़डर्स
10/ 10कोलकाता नाइट राइ़डर्स
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मोहालीTue, 09 May 2017 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

किंग्स इलेवन पंजाब ने प्लेऑफ की दौड़ में अभी भी बनी हुई है। पंजाब ने मोहाली के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स को 14 रन से मात दी। कोलकाता को जीत के लिए 168 रन बनाने थे। ओपनिंग करने आए क्रिस लिन ने 84 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन आखिरी ओवरों में कई विकेट गिर जाने के बाद यह मैच पंजाब की झोली में चला गया।

इससे पहले पहली पारी में पंजाब की ओर से सर्वाधिक स्कोर 44 रन कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए। कोलकाता की ओर से क्रिस वोक्स और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया था। यह मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया। 

ऐसी रही कोलकाता की इनिंग

- केकेआर की ओर से सुनील नारायण और क्रिस लिन मैदान पर। संदीप सिंह की पहली दो बॉल पर नारायण ने चौके लगाए। इस ओवर से 14 रन। हेनरी दूसरा ओवर डालते हुए। इस ओवर में दो चौकों के साथ 11 रन बने। तीसरा ओवर संदीप शर्मा ने डाला और इसपर एक चौके के साथ 6 रन।

- नारायण इस बार भी तेज बैटिंग शुरू की, लेकिन वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्हें मोहित शर्मा ने 18 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।

- क्रीज पर जमने के बाद कप्तान गौतम गंभीर 8 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद बैटिंग करने आए उथप्पा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। दोनों ही बल्लेबाजों को राहुल तेवतिया ने आउट किया।

- हेनरी की पहली ही गेंद पर मनीष पांडे आउट। तीसरी बॉल पर क्रिस लिन डबल लेने के चक्कर में रन आउट। केकेआर को पांचवां झटका। यूसुफ पठान मैदान पर आए। लास्ट बॉल पर कोलिन ने चौका लगाया। लेकिन वह भी लंबे शॉट लगाने के चक्कर में मोहित की गेंद पर आउट हो गए।

- संदीप शर्मा आखिरी ओवर डालते हुए। पहली दो बॉल पर सिंगल। तीसरी बॉल पर दो रन के लिए दौड़। चौथी बॉल पर सिंगल। लास्ट दो बॉल पर कोई रन नहीं। किंग्स इलेवन पंजाब ने केकेआर को 14 रन से हरा दिया।

कुछ ऐसी रही किंग्स इलेवन पंजाब की इनिंगग

- पंजाब की ओर से मनन वोहरा और मार्टिन गप्टिल ओपनिंग करते हुए। उमेश यादव पहले ओवर के साथ। चौथी बॉल पर गप्टिल ने शानदार चौका लगाया। इस ओवर में 8 रन बने।

- पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर मनन वोहरा ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर फिर से चौका और पांचवीं गेंद पर मनन वोहरा विकेटकीपर के हाथों कैच आउट।

- सुनील नारायण छठा ओवर डालते हुए। पांचवीं गेंद पर मार्टिन गप्टिल 12 रन बनाकर आउट। पंजाब को दूसरा झटका।

- क्रिस वोक्स पारी का सातवां ओवर डालते हुए। पहली तीन बॉल पर सिंगल। इस ओवर से महज 4 रन बने। अगले ओवर में शॉन मार्श आउट।

- तेज बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मैक्सवेल 44 रन के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। आउट होने से पहले उन्होंने दो शानदार छक्के लगाए।

- इसके बाद साहा भी तेज बल्लेबाजी करने के चक्कर में कुलदीप यादव की गेंद पर स्टपिंग के शिकार हुए। उन्होंने 38 रन बनाए।

- आज टीम में शामिल हुए स्वप्निल सिंह भी ज्यादा स्कोर नहीं कर सके। क्रिस वोक्स ने उन्हें 2 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। 

- राहुल तेवतिया और अक्षर पटेल ने पंजाब के स्कोर को 167 रनों तक पहुंचाया। कोलकाता को जीत के लिए 168 रन चाहिए।

टीमें (संभावित) :

किंग्स इलेवन पंजाब : ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मनन वोहरा, मार्टिन गुप्टिल, शॉन मार्श, ऋद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, मैट हेनरी, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, स्वप्निल शर्मा।

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नारायण, क्रिस लेन, रॉबिन उथप्ता, मनीष पांडे, कोलिन डिग्रैंडहोम, युसूफ पठान, क्रिस वोक्स, उमेश यादव, कुलदीप यादव, अंकित राजपूत।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें