यह जनता की जीत है : रेड्डी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी ने संवादाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी विजेता बनकर उभरी है क्योंकि जनता के बीच पार्टी की पूरी विश्वसनीयता है। हमने पिछले पांच वर्षो में केंद्र और...
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी ने संवादाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी विजेता बनकर उभरी है क्योंकि जनता के बीच पार्टी की पूरी विश्वसनीयता है। हमने पिछले पांच वर्षो में केंद्र और राज्य में जो काम किया है उसमें लोगों ने अपना भरोसा जताया है।’’ ड्ढr आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का कहना है कि कांग्रेस को राज्य में मिली सफलता जनता की विजय है। कांग्रेस ने राज्य की 2सीटों वाली विधानसभा में 155 पर कब्जा जमाया है। इसके साथ ही पार्टी ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 30 पर जीत दर्ज की है। रेड्डी ने कहा, ‘‘हमें राज्य में जीत मिली है क्योंकि जनता हमारे साथ थी। जनता के साथ हमारा गठबंधन था।’’ उन्होंने कहा कि तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता एन. चंद्रबाबू नायडू ने लोगों को मूर्ख बनाने का काम किया है।ं