फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट सरकार में आने पर छोटे राज्यों का गठन:आडवाणी

सरकार में आने पर छोटे राज्यों का गठन:आडवाणी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने गुरुवार को कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनती है तो छोटे राय बनाकर उनका समुचित विकास कराया जाएगा। आडवाणी ने यहां एक...

 सरकार में आने पर छोटे राज्यों का गठन:आडवाणी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने गुरुवार को कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनती है तो छोटे राय बनाकर उनका समुचित विकास कराया जाएगा। आडवाणी ने यहां एक चुनावी सभा में कहा कि भाजपा हमेशा छोटे रायों की पक्षधर रही है। केन्द्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने के बाद भाजपा ने अलग उत्तराखंड, झारखंड तथा छत्तीसगढ़ राय बनाया। अब यह राय विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने फतेहपुर से पार्टी प्रत्याशी राधेश्याम गुप्ता के पक्ष में चुनावी सभा में कहा कि वह 1से लगातार सभी चुनावों के गवाह रहे हैं। भाजपा के एजेंडे में किसान और जवान की बात कही गई है और केन्द्र में पार्टी की सरकार बनी तो किसान आत्महत्या के लिए विवश नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश कहलाए जाने वाले हमारे हिन्दुस्तान में किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों ने जातिवाद को बढ़ावा देकर न केवल देश और प्रदेश की दुर्दशा की है बल्कि सारी व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्विस बैंक में जो 25 हजार करोड़ काला धन जमा है उसे हिन्दुस्तान में वापस लाने का काम भाजपा करेगी और इतने पैसे से हिन्दुस्तान का कायाकल्प हो जाएगा। आडवाणी ने कहा कि स्वराज तो हिन्दुस्तान को मिल गया पर सुराज नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बड़े ताजुब की बात है कि कृषिमंत्री शरद पवार जिस प्रदेश से संबंध रखते है उस राय में सबसे अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। भाजपा की सत्ता से विमुख होने वाले राय पिछड़ेपन से अब तक उबर नहीं पाए हैं। यही कारण है कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान बीमार प्रदेश के रुप में है। उन्होंने राय की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुय कहा कि इनके शासन के दौरान उत्तर प्रदेश में मफिया राज हावी हो गया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए बसपा प्रमुख एवं मुख्यमंत्री मायावती के संबंध में कहा कि गुण्डागर्दी समाप्त करने को लेकर जब वो राय की मुख्यमंत्री बनी तो उन्हें मुख्तार अंसारी जैसे माफिया अच्छे लगने लगे। मुख्तार अंसारी का हिसाब किताब प्रदेश की जनता के पास है। भाजपा नेता ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी तो उसने देश की सुरक्षा के लिए पोखरण में परमाणु परीक्षण किया। इस बार यदि राजग की सरकार सत्ता में आई तो हिन्दुस्तान का चहुमुखी विकास किया जाएगा। उन्होंने गुजरात का उदाहरण दिया जहां पर हर दिन यह राय विकास की और बढ़ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें