फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट कांग्रेस-भाजपा मिलकर सरकार बनाएं:गोविंदाचार्य

कांग्रेस-भाजपा मिलकर सरकार बनाएं:गोविंदाचार्य

राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक के.एन.गोविंदाचार्य ने शुक्रवार को कहा कि क्षेत्रीय दलों द्वारा जोड़-तोड़ की राजनीति और सौदेबाजी से देश को बचाने की खातिर भाजपा और कांग्रेस को मिलकर द्विदलीय...

 कांग्रेस-भाजपा मिलकर सरकार बनाएं:गोविंदाचार्य
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक के.एन.गोविंदाचार्य ने शुक्रवार को कहा कि क्षेत्रीय दलों द्वारा जोड़-तोड़ की राजनीति और सौदेबाजी से देश को बचाने की खातिर भाजपा और कांग्रेस को मिलकर द्विदलीय गठबंधन सरकार का गठन करना चाहिए। गोविंदाचार्य ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दोनों राष्ट्रीय दलों से अपील की कि वे संस्थागत अहंकार और व्यक्ितगत महत्वाकांक्षाएं छोड॥कर देश के हित की खातिर एकजुटता से खड़े हों और तिकड़मबाजी और सौदेबाजी की राजनीति के खात्मे के लिए मिलकर सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि रुझानों से लग रहा है कि दोनों दलों को 282 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। इसलिए इस विचार को फलीभूत करना संभव हो सकता है। इस पर जब संवाददाताओं ने उनकी इस परिकल्पना के आधार के बारे में सवाल उठाए तो उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में दो-तीन वर्ष छोड॥कर कांग्रेस अथवा भाजपा ही सत्ता में रही है और नीतियों के स्तर पर इन दोनों में कोई फर्क नहीं है। कांग्रेस तिरंगा कांग्रेस है तो भाजपा भगवा कांग्रेस। उन्होंने कहा कि दोनों की आर्थिक नीतियां तो बिलकुल एक जैसी है। विशेष आर्थिक प्रक्षेत्र, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आदि को लेकर कांग्रेस भाजपा की सोच एक जैसी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें