ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियर8वीं फेल यह शख्स दे चुका है CBI को ट्रेनिंग, कई कंपनियां हैं क्लाइंट

8वीं फेल यह शख्स दे चुका है CBI को ट्रेनिंग, कई कंपनियां हैं क्लाइंट

23 साल के उम्र में जहां युवा पढ़ाई कर आगे नौकरी की तलाश में जुटे होते हैं, लेकिन हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे शख्स के बारे में जो आठवीं की पढ़ाई छोड़कर आज इस मुकाम पर हैं

Anuradha.pandey1लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली,Mon, 15 May 2017 07:15 PM

इतनी कम उम्र में एक साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट

इतनी कम उम्र में एक साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट 1 / 2

23 साल के उम्र में जहां युवा पढ़ाई कर आगे नौकरी की तलाश में जुटे होते हैं, लेकिन हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे शख्स के बारे में जो आठवीं की पढ़ाई छोड़कर आज इस मुकाम पर हैं जिनकी सलाह बड़ी बड़ी कंपनियां लेती हैं। यही नहीं सीबीआई से लेकर क्राइम ब्रांच के लोग इनसे ट्रैनिंग ले चुके हैं। रिलाइंस इंडस्ट्री, सीबीआई, पंजाब पुलिस, गुजरात पुलिस के साथ भी काम कर चुके हैं। इनकी मदद से पुलिस ने साइबर क्राइम से जुडे कई मामले हल किए हैं।  

दरअसल रैंसमवेयर अटैक से दुनिया भर के 150 देश प्रभावित हैं। भारत में मुंबई, गुजरात और यहां तक ज्वैलरी मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी भी अपने सिस्टम्स की सुरक्षा के लिए उनके पास आईं हैं। त्रिशनित फिलहाल इसे अपडेट करने और मैलवेयर इंफेक्शन को क्लीन करने की कोशिश कर रहे हैं। 

त्रिशनित अरोड़ा महज 23 साल के हैं और इतनी कम उम्र में एक साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट बनना सभी के लिए एक मिसाल है। त्रिशनित TAC कंपनी के सीईओ हैं यहीं ये पंजाब राज्य के IT एडवाइजर भी हैं। कई बड़ी कपंनियां इनकी क्लाइंट हैं। 

आगे की स्लाइड में जानें कैसे हासिल किया मुकाम

19 साल की उम्र में कंप्यूटर को ठीक और सॉफ्टवेयर क्लीन करना सीखा

19 साल की उम्र में कंप्यूटर को ठीक और सॉफ्टवेयर क्लीन करना सीखा2 / 2

दरअसल त्रिशनित का मन पढ़ाई में बिल्कुल नहीं लगता था। यही वजह रही कि 8वीं में फेल होने के बाद वो पूरी तरह से कंप्यूटर में रम गए।  यही नहीं पापा के कंप्यूटर के पासवर्ड को भी वो कोल लेते थे। यही नहीं त्रिशनित ने ने 19 साल की उम्र में कंप्यूटर को ठीक और सॉफ्टवेयर क्लीन करना सीख लिया था, इस काम के लिए उसे पहली बार चेक मिला और इस रुपए से उन्होंने अपनी कंपनी खोली। 
त्रिशनित ने अब तक 'हैकिंग टॉक विद त्रिशनित अरोड़ा' 'दि हैकिंग एरा' और 'हैकिंग विद स्मार्ट फोन्स' जैसी कई किताबें लिखी हैं। यही नहीं वो बताते हैं कि उनकी कंपनी का जल्दी ही 2 करोड़ का टर्नओवर होगा। 

करियर से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें