ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरएनआईटी में भी लड़कियों के लिए बढ़ाई जाएंगी सीटें

एनआईटी में भी लड़कियों के लिए बढ़ाई जाएंगी सीटें

आईआईटी की तर्ज पर एनआईटी में छात्राओं के लिए सीटें बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए आईआईटी की तरह ही अलग से सीटें भी बढ़ाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि लड़कियों के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा...

एनआईटी में भी लड़कियों के लिए बढ़ाई जाएंगी सीटें
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 31 Oct 2017 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

आईआईटी की तर्ज पर एनआईटी में छात्राओं के लिए सीटें बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए आईआईटी की तरह ही अलग से सीटें भी बढ़ाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि लड़कियों के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। 
छात्राओं को कितना आरक्षण
फिलहाल एनआईटी में 19000 सीटें हैं। इनमें से 9 फीसदी सीटें लड़कियों के लिए हैं। एनआईटी प्रशासन की कोशिश है कि अगले साल तक लड़कियों की सीटें 14 फीसदी तक बढ़ाया जाए। इसके लिए प्रशासन ने 19000 के ऊपर 5 फीसदी एक्स्ट्रा सीटें करने का टारगेट रखा गया है। एनआईटी की कोशिश है कि 2019 तक 17 फीसदी और 2020 तक 20 फीसदी किया जाए। 

Virtual Counsellor