ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरहरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2017: 12वीं में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2017: 12वीं में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं और ओपेन स्कूल 10, 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस साल 12वीं में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है।

Meenakshi.naiduलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीMon, 22 May 2017 11:13 AM

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट: 12वीं में छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ा

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट: 12वीं में छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ा1 / 4

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं और ओपेन स्कूल 10, 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस साल 12वीं में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। इस 12वीं में कुल 64.50 फीसदी छात्र पास हुए हैं जो पिछले साल की तुलना में 2.10 फीसदी ज्यादा रहा।

22 मई को आएगा 10वीं का रिजल्ट

22 मई को आएगा 10वीं का रिजल्ट2 / 4

जानकारी के अनुसार, 12वीं की परीक्षा में 73.44 प्रतिशत छात्राओं सफलता मिली है जबकि जबकि इस परीक्षा में छात्रों का सफलता प्रतिशत 57.58 ही रहा।

पहले खबर थी कि 10 वीं का रिजल्ट शनिवार को आएगा लेकिन अब यह रिजल्ट 22 मई यानी सोमवार को आएगा।

 

ओपेन बोर्ड 10वीं में फेल हुए 88 फीसदी छात्र

ओपेन बोर्ड 10वीं में फेल हुए 88 फीसदी छात्र3 / 4

वहीं ओपेन बोर्ड रिजल्ट में बच्चों के बड़ी संख्या में फेल होने की खबर सामने आई है। ओपन (दूरस्थ) की 12वीं में 83 फीसदी बच्चों तो 10वीं में 88 फीसदी बच्चों के फेल होने की खबर है। 

हरियाणा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 1,43,676 लड़कियां और 1,75,166 लड़के शामिल थे। ओपन स्कूल से 55,654 छात्रों ने हिस्सा लिया था। 10वीं बोर्ड का रिजल्ट सोमवार को जारी होगा।

बिना आधार के नहीं मिलेगा सर्टिफिकेट

बिना आधार के नहीं मिलेगा सर्टिफिकेट4 / 4

सूचना के अनुसार, इस बार सभी छात्रों के सर्टिफिकेट आधार नंबर के साथ जारी होंगे। यानी जिन छात्रों ने अभी अपने अपने स्कूल में आधार नंबर नहीं दिया वह जल्द से जल्द अपना आधार नंबर उपलब्ध करा दें ताकि सर्टिफिकेट मिलने में किसी प्रकार की देरी न हो।

यहां क्लिक कर देखें 10वीं और 12वीं का रिजल्ट