ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरबंपर भर्ती: ऑर्डिनेंस फैक्टरी में 10वीं पास के लिए हजारों भर्तियां

बंपर भर्ती: ऑर्डिनेंस फैक्टरी में 10वीं पास के लिए हजारों भर्तियां

ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड (ओएफबी) ने इंडस्ट्रियल इम्प्लॉय (सेमी-स्किल्ड) और लेबर के पदों पर कुल 4110 रिक्तियां निकाली हैं। इंडस्ट्रियल इम्प्लॉय (सेमी-स्किल्ड) की नियुक्ति अलग-अलग ट्रेड के लिए की जाएगी।...

बंपर भर्ती:  ऑर्डिनेंस फैक्टरी में 10वीं पास के लिए हजारों भर्तियां
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीWed, 07 Jun 2017 01:16 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड (ओएफबी) ने इंडस्ट्रियल इम्प्लॉय (सेमी-स्किल्ड) और लेबर के पदों पर कुल 4110 रिक्तियां निकाली हैं। इंडस्ट्रियल इम्प्लॉय (सेमी-स्किल्ड) की नियुक्ति अलग-अलग ट्रेड के लिए की जाएगी। सभी पदों को देशभर में स्थित विभिन्न ऑर्डिनेंस फैक्टरी में नियुक्त किया जाएगा। ऑर्डिनेंस फैक्टरी रिक्रूटमेंट सेंटर ने इन सभी पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 26 जून तक फॉर्म भर सकते हैं। पद,

योग्यता और आवेदन से संबंधित अन्य सभी जानकारियां नीचे दी गई हैं :
इंडस्ट्रियल इम्प्लॉय (सेमी-स्किल्ड) एंड लेबर ग्रुप ‘सी’, पद : 4110
राज्यों और नियुक्ति के स्थान पर आधारित रिक्तियों का विवरण
बिहार, पद : 62
यहां नियुक्ति : ऑर्डिनेंस फैक्टरी प्रोजेक्ट, नालंदा
चंडीगढ़, पद : 50
यहां नियुक्ति : ऑर्डिनेंस केबल फैक्टरी, चंडीगढ़
महाराष्ट्र, पद : 311
यहां नियुक्ति : एम्यूनिशन फैक्टरी, खडकी
महाराष्ट्र, पद : 84
यहां नियुक्ति : हाई एक्सप्लोसिवल फैक्टरी
महाराष्ट्र, पद : 219
यहां नियुक्ति : ऑर्डिनेंस फैक्टरी, अम्बाझरी
महाराष्ट्र, पद : 90
यहां नियुक्ति : ऑर्डिनेंस फैक्टरी, भंडारा
महाराष्ट्र, पद : 181
यहां नियुक्ति : ऑर्डिनेंस फैक्टरी, भुसावल
महाराष्ट्र, पद : 91
यहां नियुक्ति : ऑर्डिनेंस फैक्टरी, चंद्रपुर
मध्य प्रदेश, पद : 215
यहां नियुक्ति : गन कैरिज फैक्टरी, जबलपुर
मध्य प्रदेश, पद : 176
यहां नियुक्ति : ग्रे आयरन फाउंड्री, जबलपुर 
मध्य प्रदेश, पद : 50
यहां नियुक्ति : ऑर्डिनेंस फैक्टरी, इटारसी
 मध्य प्रदेश, पद : 129
यहां नियुक्ति : ऑर्डिनेंस  फैक्टरी खमरिया, जबलपुर
 मध्य प्रदेश, पद : 24
यहां नियुक्ति : ऑर्डिनेंस फैक्टरी, कटनी
मध्य प्रदेश, पद : 230
यहां नियुक्ति : व्हीकल फैक्टरी, जबलपुर (वीएफजे)
ओडिशा, पद :  465
यहां होगी नियुक्ति : ऑर्डनेंस फैक्टरी, बलांगिर 
तमिलनाडु, पद : 09
यहां नियुक्ति : इंजन फैक्टरी, आवडी (ईएफए)
तमिलनाडु, पद : 05
यहां नियुक्ति : हेवी एलॉय पेनेट्रेटर प्रोजेक्ट 
तमिलनाडु, पद : 292
यहां नियुक्ति : हेवी व्हीकल फैक्टरी (एचवीएफ)
तेलंगाना, पद : 133
यहां नियुक्ति : ऑर्डिनेंस फैक्टरी, मेडक
उत्तराखंड, पद : 138
यहां नियुक्ति : ऑर्डिनेंस फैक्टरी, देहरादून 
उत्तराखंड, पद : 160
यहां नियुक्ति : ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्टरी, देहरादून
उत्तर प्रदेश, पद : 179
यहां नियुक्ति : फील्ड गन फैक्टरी, कानपुर
उत्तर प्रदेश, पद : 499
यहां नियुक्ति : ऑर्डिनेंस फैक्टरी, कानपुर (ओएफसी)
उत्तर प्रदेश, पद : 193 
यहां नियुक्ति : ऑर्डिनेंस फैक्टरी, मुरादनगर 
वेस्ट बंगाल, पद : 125
यहां होगी नियुक्ति : मेटल एंड स्टील फैक्टरी (एमएसएफ), कोलकाता

योग्यता (सेमी स्किल्ड वर्कमैन के लिए)
मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास की हो। 
नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग से नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी) या नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट (एनएसी) प्राप्त हो। 

योग्यता (लेबर के लिए) : दसवीं की परीक्षा पास की हो। 
आयु सीमा : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को तीन साल और एससी/ एसटी को पांच साल की छूट प्राप्त होगी। 
वेतनमान : 5200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 1800 रुपये। 

चयन प्रक्रिया
-योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 
-लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित होगी। इसके लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। 
-लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। 
-परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 
परीक्षा का स्वरूप (लेबर पद के लिए)
इस ट्रेड की परीक्षा में दसवीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड के 40 सवाल, जनरल साइंस के 30 सवाल और जनरल अवेयरनेस के 30 सवाल शामिल होंगे। इन 100 सवालों को हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र कुल 100 अंकों का होगा। 
परीक्षा का स्वरूप (सेमी-स्किल्ड वर्कमैन के लिए)
शेष पदों की परीक्षा दो भागों में विभाजित होगी। पहले भाग में जनरल साइंस से 10 प्रश्न और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि दूसरे भाग में ट्रेड से संबंधित 80 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए होगी। प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। 
आवेदन शुल्क 
-50 रुपये। इसका भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेटबैंकिंग से किया जा सकता है। 
-इसके अलावा एसबीआई की किसी भी शाखा में चालान माध्यम से कर सकते हैं। 
-एससी, एसटी, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए शुल्क देय 
नहीं है। 

जरूरी सूचना 
-ट्रेड टेस्ट के दिन अपने साथ दसवीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट, एनटीसी/ एनएसी सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्ताजवेजों की मूल प्रति अवश्य लेकर जाएं। 
-परीक्षा का आयोजन 12 केंद्रों पर किया जाएगा। फॉर्म भरते समय आवेदक इन परीक्षा केंद्रों में से किसी एक केंद्र का चयन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया
-वेबसाइट  पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर दाईं तरफ आपको ‘न्यूज अपडेट’ सेक्शन नजर आएगा। 
-इस सेक्शन के अंतर्गत ‘मोर’ लिंक पर क्लिक करें। इस तरह नया 
वेबपेज खुलेगा। 
-यहां नए वेबपेज पर ‘ओएफआरसी : रिक्रूटमेंट ऑफ सेमी-स्किल्ड इंडस्ट्रियल इम्प्लॉयी... एंड लेबर इन ऑर्डिनेंस फैक्टरी ‘क्लिक हियर’ फॉर डिटेल्ड एडवर्टाइजमेंट’ शीर्षक नजर आएगा। इसमें ‘क्लिक हियर’ लिंक पर क्लिक करें। 
-ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसे ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें। 
-इसके बाद यहां दिए गए ‘अप्लाई ऑनलाइन’ लिंक पर क्लिक करें। 
-आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी करनी होगी। पहले चरण में आवेदक को रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन सेक्शन में जाएं। 
-अब यहां मांगी गई बेसिक जानकारियां दर्ज कर दें। इसके बाद इसे ‘सब्मिट’ कर दें। 
-इस तरह आपको रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा। इसकी मदद से लॉगइन करें। 
-अब यहां मांगी अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज करें।
-साथ ही अपनी पासपोर्ट साइज फोटो (30 से 50 केबी) और सिग्नेचर (10 से 20 केबी) स्कैन करके अपलोड करें। 
-इसके बाद शुल्क का भुगतान करें।  फिर भरे हुए फॉर्म को जांचकर सब्मिट 
कर  दें। 

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 26 जून 2017
अधिक जानकारी यहां
फोन :  033-22430472-0476  
 www.ofb.gov.in
परीक्षा केंद्र
भुवनेश्वर
चेन्नई
कोयम्बटूर
दिल्ली
हैदराबाद
जबलपुर
कोलकाता
कानपुर
मुंबई
नागपुर
पुणे
तिरुचिरापल्ली (त्रिची)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें