ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियर एडमिशनडीयू में हॉस्टल-छात्रवृत्ति की सुविधा बढ़ेगी

डीयू में हॉस्टल-छात्रवृत्ति की सुविधा बढ़ेगी

डीयू में इस वर्ष से छात्रावास के साथ ही छात्रवृत्ति की सुविधा भी बढ़ेगी। दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) कॉलेज में इस सत्र से छात्र और छात्राओं के लिए 180 सीटों वाला अत्याधुनिक छात्रावास की सुविधा शुरू की...

डीयू में हॉस्टल-छात्रवृत्ति की सुविधा बढ़ेगी
नई दिल्ली, हेमवती नंदन राजौराSat, 27 May 2017 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

डीयू में इस वर्ष से छात्रावास के साथ ही छात्रवृत्ति की सुविधा भी बढ़ेगी। दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) कॉलेज में इस सत्र से छात्र और छात्राओं के लिए 180 सीटों वाला अत्याधुनिक छात्रावास की सुविधा शुरू की जा रही है। छात्रावास द्वारका सेक्टर-3 स्थित कॉलेज परिसर में ही बनाए गए हैं। दोनों छात्रावास में 90-90 सीटें हैं। 

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के प्राचार्य एसके गर्ग ने बताया कि इन दोनों छात्रावासों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जुलाई से शुरू होने वाले सत्र से छात्र इसमें रह सकेंगे। कालिंदी में पूर्वोत्तर की छात्राओं के लिए हॉस्टल: कालिंदी कॉलेज में पूर्वोत्तर की छात्राओं के लिए 250 सीटों वाला हॉस्टल इसी वर्ष बनकर तैयार हो जाएगा। 

आईपी कॉलेज में भी नया छात्रावास: डीयू के इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन की छात्राओं के लिए भी एक नया छात्रावास बनाया गया है। इस नए छात्रावास में 100 लड़कियां रह सकती हैं। आईपी में भी छात्राएं इसी वर्ष से इसमें दाखिला ले सकती हैं। 
विश्वविद्यालय छात्रावास में 654 सीटें: लड़कियों के लिए डीयू का एकमात्र अंडरग्रेजुएट हॉस्टल है। यहां लड़कियों के लिए 654 सीटें हैं।

स्नातक स्तर पर इन कॉलेजों में भी छात्रावास
कॉलेज    छात्राओं के लिए    छात्रों के लिए    सीटें
दौलतराम कॉलेज    हां     नहीं     203 
हंसराज कॉलेज    नहीं    हां    198
हिन्दू कॉलेज     नहीं    हां    180
इंद्रप्रस्थ कॉलेज    हां     नहीं     309
किरोड़ीमल कॉलेज    नहीं    हां    180
लेडी श्रीराम कॉलेज    हां     नहीं     295
मिरांडा हाउस    हां     नहीं     366
रामजस कॉलेज    हां     हां    80+116
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स    हां     हां    53+150
श्री वेंकटेश्वर कॉलेज    हां     हां    75+72
एसजीटीबी खालसा    हां     नहीं     147
महाराजा अग्रसेन    हां     नहीं     58
केशव महाविद्यालय    हां     नहीं     78
शहीद राजगुरु कॉलेज    हां     नहीं     119

दूरदराज के इलाकों से आने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी
डीयू ने दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले होनहार छात्रों के लिए छात्रवृत्ति शुरू करने का ऐलान किया है। डीयू दाखिला समिति के संयोजक मुकेश खन्ना ने बताया कि इसकी सूचना कुछ दिनों में वेबसाइट पर दे दी जाएगी।

हिन्दुस्तान हेल्पलाइन
डॉ. ज्ञानतोष कुमार झा, प्राचार्य, एआरएसडी कॉलेज

1. मैं ओबीसी वर्ग से आता हूं। क्या मुझे आवेदन के समय अपना आय प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। 
-सुनील यादव
जवाब : हां, ओबीसी का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन के समय आय प्रमाण पत्र देना होगा। 

2. क्या डीयू में फोरेंसिक साइंस और बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के कोर्स हैं। किन कॉलेजों में हैं? 
- प्रियंका सिंह
जवाब: डीयू में अंबेडकर कॉलेज में बायोटेक्नोलॉजी का कोर्स है। नॉर्थ कैंपस के खालसा कॉलेज में फोरेंसिक साइंस का कोर्स है। 

3.  आवेदन भरते समय आट्र्स के सभी विषय विकल्प के रूप में दूं तो क्या दाखिले के समय कोई दिक्कत तो नहीं होगी। 
- राम निवास, छात्र 
जवाब: नहीं, किसी भी तरह की कोई परेशानी न आएगी। आप सभी विषयों का विकल्प दे सकते हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें