Hindi NewsBusiness NewsRBI Introduces 50 banknote in Mahatma Gandhi New Series

RBI जल्द जारी करेगा 50 का नया नोट, जानें उसकी 9 खासियतें

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 50 रुपये का नया नोट जारी करेगा। जबकि 50 रुपये के पुराने नोट भी चलन में बने रहेंगे। केंद्रीय बैंक ने नए नोट की खासियतों के बारे में एक सूचना जारी कर यह स्पष्ट...

नई दिल्ली लाइव हिन्दुस्तान टीम Sat, 19 Aug 2017 01:48 AM
हमें फॉलो करें

RBI जल्द जारी करेगा 50 का नया नोट, जानें उसकी 9 खासियतें

1 / 2

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 50 रुपये का नया नोट जारी करेगा। जबकि 50 रुपये के पुराने नोट भी चलन में बने रहेंगे। केंद्रीय बैंक ने नए नोट की खासियतों के बारे में एक सूचना जारी कर यह स्पष्ट किया है। आरबीआई ने 50 रुपये का नया नोट लाने की बात गत वर्ष नोटबंदी के दौरान कही थी।  गौरतलब है कि केंद्रीय बैंक 200 रुपये के नोट भी छाप रही है। पिछले दिनों सरकार के सूत्रों ने इस बाबत जानकारी भी दी थी। माना जा रहा है कि 200 रुपये का नया नोट अगस्त के आखिरी सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। 

इस नोट की 5 खासियतें
1) पचास के इस नए नोट में महात्मा गांधी की फोटो बीच में होगी।

2) इस नोट पर छोटे अक्षरों में आरबीआई, भारत, INDIA और 50 लिखा होगा।

3) 50 रुपये के नए नोट के पिछले हिस्से पर हम्पी के रथ की आकृति बनी होगी जो देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगी।

4) पचास के नए नोट का साइज पुराने 50 के नोट के जितना ही होगा।

5) पचास के नए नोट में अशोक स्तंभ सीधे हाथ पर होगा।

6) आसमानी रंग के 50 रुपये के नए नोट पर गांधीजी की तस्वीर है।

8) नए नोट का आकार 66 एमएम गुणा 135 एमएम का होगा।

7) नोट के बाईं तरफ इसकी छपाई का साल दर्ज होगा।

8) इसके अलावा नोट पर स्वच्छ भारत अभियान का नारा दर्ज होगा।

9) इसके अलावा चिह्न और भाषा पैनल भी नोट पर मौजूद होगा।

अगली स्लाइड में जानें, क्या है हम्पी
 

 

क्या है हम्पी

2 / 2

पचास रुपये के नए नोट में जिस विरासत का जिक्र किया गया है वह कर्नाटक स्थित हम्पी में है। उसको  यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल घोषित कर रखा है। असल में यह मंदिरों और स्मारकों का शहर है। इसे विजयनगर साम्राज्य की राजधानी होने का गौरव प्राप्त है। दुनिया के सबसे विशाल और समृद्ध गांवों में इसकी गिनती होती थी। 
 

ऐप पर पढ़ें