सौदा: ONGC अब खरीदेगी HPCL, सरकार को होगा इतने का फायदा
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं नैचुरल गैस निगम (ओ.एन.जी.सी.) सरकार की एच.पी.सी.एल. में 51.11 पर्सेंट की पार्टनरशिप के साथ खरीदेगी। यह सौदा बाजार मूल्य पर नवंबर या दिसंबर में संभव होगा। Jio Phone:आज...
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं नैचुरल गैस निगम (ओ.एन.जी.सी.) सरकार की एच.पी.सी.एल. में 51.11 पर्सेंट की पार्टनरशिप के साथ खरीदेगी। यह सौदा बाजार मूल्य पर नवंबर या दिसंबर में संभव होगा।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार सरकार चाहती है कि यह सौदा अक्तूबर में हो जाए। हालांकि ओ.एन.जी.सी. सौदे के लिए जरूरी धन जुटाने के लिए समय चाहती है। सरकार को इस सौदे से मौजूदा बाजार भाव पर 33,000 करोड़ रुपए से अधिक मिलेंगे। सरकार के लिए सौदा सलाहकार जेएम फाइनेंशियल और कानूनी परामर्श सिरील अमरचंद मंगलदास ओ.एन.जी.सी. के साथ मिलकर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटिड (एच.पी.सी.एल.) पर सूचना ज्ञापन की तैयार कर रही है।
अधिकारी के अनुसार शेयर खरीद मौजूदा बाजार मूल्य पर होगा। अभी की स्थिति को देखते हुए सौदा नवंबर या दिसंबर में हो सकता है। उसने कहा कि सरकार के 51.92 करोड़ शेयर ओ.एन.जी.सी. को बेचे जा सकते हैं। यह सौदा बल्क या ब्लाक में होगा जो शेयर बाजारों में होता है।
बता दें कि ब्लाक में सौदा वहां होता है जहां दो पक्षों के बीच लेन-देन न्यूनतम 5,00,000 शेयर या न्यूनतम 5 करोड़ रुपए मूल्य का होता है। वहीं ‘बल्क’सौदे में संबंधित सूचीबद्ध कंपनी के शेयर की कुल संख्या का 0.5 प्रतिशत से अधिक बेचा या खरीदा जाता है। बता दें कि मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सी.सी.ई.ए.) ने 19 जुलाई को एच.पी.सी.एल. में सरकार की मौजूदा 51.11 पर्सेंट हिस्सेदारी ओ.एन.जी.सी. को बेचे जाने को मूल रूप से मंजूरी दे दी है।
जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।