Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Mumbai ranks 24th in luxury homes price rise globally

महंगे घरों की कीमत वृद्धि में मुंबई का विश्व में 24वां स्थान

महंगे घरों की कीमत वृद्धि में मुंबई का विश्व में 24वां स्थान रहा है। इसके लिए दुनिया के 41 शहरों में सर्वेक्षण किया गया। इसमें मार्च 2017 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान मुंबई में महंगे घरों (लक्जरी...

महंगे घरों की कीमत वृद्धि में मुंबई का विश्व में 24वां स्थान
नई दिल्ली, एजेंसी Tue, 16 May 2017 06:10 PM
हमें फॉलो करें

महंगे घरों की कीमत वृद्धि में मुंबई का विश्व में 24वां स्थान रहा है। इसके लिए दुनिया के 41 शहरों में सर्वेक्षण किया गया। इसमें मार्च 2017 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान मुंबई में महंगे घरों (लक्जरी आवास) की कीमत में 1.1 प्रतिशत वृद्धि देखी गई।
    
संपत्ति सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया के क्यू1 2017 नाइट फ्रैंक प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स के अनुसार 41 शहरों की सूची में चीन का गुंआगक्षोउ शहर शीर्ष पर रहा है जहां महंगे घरों की कीमत में 36.2 प्रतिशत वृद्धि देखी गई। इसके अलावा बीजिंग और शंघाई भी इस सूची में शीर्ष शहरों में से एक हैं। यह सूचकांक 41 शहरों में महंगे घरों के कीमतों पर नजर रखता है।

भारत से शामिल होने वाले दो और शहर दिल्ली का इसमें 35वां और बेंगलुरू का 29वां स्थान रहा। इन दोनों शहरों में कीमतों में कमी देखी गई। दिल्ली में यह 2.6 प्रतिशत और बेंगलुरू में 0.2 प्रतिशत घटी हैं। इसके अलावा ज्यूरिख, लंदन और मिलान में भी ऐसी संपत्तियों की कीमत घटी है जो क्रमश: सात प्रतिशत, 6.4 प्रतिशत और 0.9 प्रतिशत कम हुई है।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें