फोटो गैलरी

खुश रहना

जीने का सबसे अच्छा तरीका है, बिना किसी शर्त के खुश रहना। आप दुखी रहकर किसी का भला नहीं कर सकते। थ्री एसेज ऑन यूनिवर्सल लॉ  के लेखक माइकल ए सिंगर कहते हैं- यह सच्चाई है कि आपका जन्म हुआ है, तो...

 खुश रहना
प्रवीण कुमार Wed, 20 Sep 2017 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

जीने का सबसे अच्छा तरीका है, बिना किसी शर्त के खुश रहना। आप दुखी रहकर किसी का भला नहीं कर सकते। थ्री एसेज ऑन यूनिवर्सल लॉ  के लेखक माइकल ए सिंगर कहते हैं- यह सच्चाई है कि आपका जन्म हुआ है, तो आपकी मृत्यु भी होगी। बीच के समय में आपके पास यह विकल्प है कि आप अपने अनुभवों का आनंद लेना चाहते हैं या नहीं। घटनाएं यह निर्धारित नहीं करतीं कि आप खुश रहेंगे या नहीं। यह आपको तय करना है कि आप खुश रहना चाहते हैं या नहीं। आप सिर्फ जिंदादिल होकर ही खुश रह सकते हैं। अगर आप यह कर सकें, तो आपका पूरा जीवन बदल जाएगा।

खुश रहना क्या इतना आसान है? क्या आम लोग भी इसे सहजता से कर सकते हैं? दलाई लामा कहते हैं- यह सांस लेने की तरह ही आसान और संभव है। घटनाओं से जुड़े रहें, लेकिन एक तटस्थता के भाव से। घटनाएं होती रहेंगी। यह अनंत काल तक चलने वाला खेल है। आपको तो हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। सच्चाई को जानते रहना चाहिए और अब तक मिले अनुभवों का आनंद उठाते रहना चाहिए। ऐसा हुआ, तो आपका भी भला होगा और दूसरों का भी। अहम चीज है अपना आध्यात्मिक गुरु बनकर चलना। बिना शर्त खुशी के प्रति निष्ठा रखने से हमें वह सब कुछ सीखने को मिलता है, जो हमें अपने और दूसरों के बारे में और जीवन के विषय में जानना चाहिए। ऐसे में, हम अपने हृदय, मस्तिष्क और स्वभाव के बारे में सब कुछ जान पाएंगे। नेल्सन मंडेला ने जीवन के करीब 27 साल जेल में गुजारे। वहां भी अपने जीवन का आनंद उठाया। खुश रहे और अपनी ऊर्जा को समझा। वह खुश रहे, तभी दूसरों की खुशी की राह खुली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें