फोटो गैलरी

Hindi News ओपिनियन मेल बॉक्सभ्रष्टाचार से आजादी

भ्रष्टाचार से आजादी

केंद्र सरकार भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के खिलाफ 15 अगस्त के बाद बड़ी कारवाई की तैयारी में है। उसके लिए कार्मिक मंत्रालय जरूरी ब्योरा एकत्र कर रहा है। भ्रष्टाचार देश की बड़ी बीमारी है, जो हर क्षेत्र में...

भ्रष्टाचार से आजादी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 01 Aug 2017 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के खिलाफ 15 अगस्त के बाद बड़ी कारवाई की तैयारी में है। उसके लिए कार्मिक मंत्रालय जरूरी ब्योरा एकत्र कर रहा है। भ्रष्टाचार देश की बड़ी बीमारी है, जो हर क्षेत्र में फैली हुई है। इस कारण पूरी व्यवस्था बीमारू हो गई है, लेकिन व्यवस्था को बीमारू करने वाले भ्रष्ट सरकारी बाबू जनता का शोषण करके खुद आराम से जिंदगी गुजार रहे हैं। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों से जनता हमेशा परेशान रहती है। उनकी चैन बिगाड़े जाने पर ही जनता को सुकून मिल सकता है। इसके लिए कार्मिक मंत्रालय के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कम काम और ज्यादा पैसा मतलब सरकारी नौकरी। यह सोच सुधारनी है, तो भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कारवाई में नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। देश को आजाद हुए सात दशक होने को आए हैं, किंतु जनता को भ्रष्टाचार से आजादी नहीं मिली। इस कारण उसका दम घुट रहा है। क्या आने वाले 15 अगस्त के बाद सच में जनता को भ्रष्टाचार से आजादी मिल सकती है?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें