ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलमहिला की मौत पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

महिला की मौत पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

प्रखंड मुख्यालय के लोहियानगर में रविवार की रात एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला की मौत...

महिला की मौत पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलMon, 24 Jul 2017 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड मुख्यालय के लोहियानगर में रविवार की रात एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि गुफराना (40) की तबीयत खराब होने के बाद रविवार की देर शाम उसे इलाज के लिए क्लीनिक में भर्ती कराया गया। डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने महिला को एक इंजेक्शन दिया। लेकिन इसके बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में फिर डॉक्टर ने महिला को एक और इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन देने के बाद महिला को हिचकियां आने लगी। परिजनों ने जब डॉक्टर से इसकी शिकायत की तो डॉक्टर ने महिला को पानी पिलाने के लिए कहा। लेकिन कुछ ही देर के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक में हंगामा करने लगे। इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा और बीडीओ परवेज आलम क्लीनिक पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि मृतका के परिजनों ने अभी तक घटना के संबंध में कोई आवेदन नहीं दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें