ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलबाढ़ के पानी में डूब कर सात की मौत

बाढ़ के पानी में डूब कर सात की मौत

जिलेवासियों के लिये मंगलवार का दिन अशुभ साबित हुआ। बाढ़ की वजह से जिले में वैसे ही स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी का पर्व फीका था कि छह लोगों की डूब कर हुई मौत ने पूरे जिले को शोक में डूबा दिया। इसमें...

बाढ़ के पानी में डूब कर सात की मौत
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलWed, 16 Aug 2017 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

जिलेवासियों के लिये मंगलवार का दिन अशुभ साबित हुआ। बाढ़ की वजह से जिले में वैसे ही स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी का पर्व फीका था कि छह लोगों की डूब कर हुई मौत ने पूरे जिले को शोक में डूबा दिया। इसमें मरौना प्रखंड में अलग-अलग घटनाओं में पांच और प्रतापगंज में एक की जान गयी है। मरौना दक्षिणी पंचायत के वार्ड 4 के मरौना खाप के हरीकान्त मंडल की पुत्री प्रियंका कुमारी (20), अशोक मंडल की पुत्री करिशमा कुमारी( 14) और शंकर मंडल की पत्नी पिंकी देवी (40) पानी से डूबी सड़क होकर आ रही थी। सड़क पार करने के दौरान सभी पानी की तेज धारा की चपेट में आकर बह गयीं। आसपास खड़े लोगों ने सभी को गहरे पानी से निकाला। लेकिन प्रियंका और करिशमा की मौत हो चुकी थी। पिंकी को नाजुक स्थिति में पीएचसी लाया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। उधर, कमरैल पंचायत के हररी गांव में श्यामनाथ शर्मा की पुत्री प्रियंका कुमारी(14) और किशोर व्यास की पुत्री रीतिका कुमारी(15) की मौत भी डूब कर हो गयी। इसके अलावे मंगलवार को ही मरौना उत्तर के खुशियाली गांव के महेंद्र यादव (35) की डूब कर मौत हो गई। महेंद्र अपनी बहन के यहां जा रहा था। सड़क पानी में पूरी तरह डूबी हुई थी। बताया जा रहा कि महेंद्र का पांव सड़क की कटे हुए हिस्से में चला गया और वे गहरे पानी में चले गये। लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह उनका शव मिला। इधर, गरारही गांव के कुंवर सिंह की नातिन ज्योति कुमारी (12) की भी डूब कर मौत हो गई। ज्योति मीना कुमारी की पुत्री है। वह अपने ननिहाल में नाना कुंवर सिंह के यहां रह रही थी। प्रतापगंज निप्र के अनुसार तेकुना पंचायत के वार्ड के 11 अनिल कुमार मुखिया का लड़का ज्योतिष कुमार अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। नदी में छलांग लगाने के बाद सभी बाहर निकल आये लेकिन ज्योतिष नहीं निकला। बाद में गोताखोरों ने उसका शव निकाला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें