ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलनोइंट्री आदेश का शहर में नहीं हो रहा पालन

नोइंट्री आदेश का शहर में नहीं हो रहा पालन

शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने नोइंट्री लागू किया था। लेकिन अधिकारियों के आदेश पर अमल करना पुलिसकर्मी मुनासिब नहीं समझते हैं। नो इंट्री को सख्ती से लागू करने के लिए शहर...

नोइंट्री आदेश का शहर में नहीं हो रहा पालन
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलMon, 19 Jun 2017 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने नोइंट्री लागू किया था। लेकिन अधिकारियों के आदेश पर अमल करना पुलिसकर्मी मुनासिब नहीं समझते हैं। नो इंट्री को सख्ती से लागू करने के लिए शहर के विभिन्न मार्गों पर जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड भी लगाया गया। उल्लंघन करने पर जुर्माना का भी प्रावधान किया गया। लेकिन आज तक एक भी रुपये जुर्माना के तौर पर वसूली नहीं की गयी। इतना ही नहीं नो इंट्री को सख्ती से लागू करने के लिए शहर के मध्य में सभी मुख्य मार्ग पर बैरियर भी लगाये गये थे लेकिन उसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। नोइंट्री के समय अक्सर बड़े और भारी वाहन शहर की मुख्य सड़क पर आते-जाते रहते हैं। वाहन चालकों ने तोड़ दिया बैरियर : जिला प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न मागोंर् पर लगाये गये बैरियर में से अधिकांश बैरियर को वाहन चालकों ने तोड़ दिया है। नगर परिषद ने लगभग तीन साल पहले डिग्री कॉलेज के पास बैरियर लगाया था। बताया जाता है कि बैरियर लगाये जाने के दो दिन बाद ही एक ट्रक चालक ने उसे तोड़ दिया। तबसे वहां दूसरा बैरियर नहीं लगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें