ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलस्कार्पियो से 1280 बोतल नेपाली शराब बरामद

स्कार्पियो से 1280 बोतल नेपाली शराब बरामद

पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब तीन बजे एक स्कार्पियो से 1280 बोतल नेपाली शराब बरामद किया है। जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक स्कार्पियो नेपाल से शराब की बड़ी खेप लेकर एसएच से गुजरेगी।...

स्कार्पियो से 1280 बोतल नेपाली शराब बरामद
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलSat, 23 Sep 2017 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब तीन बजे एक स्कार्पियो से 1280 बोतल नेपाली शराब बरामद किया है। जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक स्कार्पियो नेपाल से शराब की बड़ी खेप लेकर एसएच से गुजरेगी। इसके बाद थानाध्यक्ष राजीव झा ने एएसआई शशिभूषण सिन्हा सहित गश्ती दल को सूचित कर वाहन का पीछा किया। पुलिस ने घीवहा कचहरी के पास स्कार्पियो को खड़ा पाया। बताया जाता है कि पुलिस के वाहन को पीछा करता देख चालक स्कार्पियो बीआर 11 पी 4189 को एसएच किनारे छोड़ फरार होने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस ने मौके से देशी शराब सहित स्कार्पियो को जब्त कर लिया। मामले को लेकर पुलिस ने वाहन मालिक सहित अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ चंद्रशेखर विद्यार्थी सहित इंसपेक्टर मदन सिंह शनिवार को थाना पहुंचकर मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष राजीव झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन का पीछा किया गया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन मालिक सहित अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। जल्द ही आरोपितों का गिरफ्तार किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें