ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलईद नजदीक आते बढ़ गयी चहल-पहल

ईद नजदीक आते बढ़ गयी चहल-पहल

ईद को अब कुछ ही दिन रह गए हैं और बाजार में लोगों की चहल-पहल अधिक हो गई है। जिला मुख्यालय के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर लोग ईद की खरीदारी के लिए लोग जुटने लगे हैं। जैसे-जैसे ईद का नजदीक आ रहा है बाजार...

ईद नजदीक आते बढ़ गयी चहल-पहल
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलSat, 24 Jun 2017 08:28 PM
ऐप पर पढ़ें

ईद को अब कुछ ही दिन रह गए हैं और बाजार में लोगों की चहल-पहल अधिक हो गई है। जिला मुख्यालय के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर लोग ईद की खरीदारी के लिए लोग जुटने लगे हैं। जैसे-जैसे ईद का नजदीक आ रहा है बाजार में रौनक भी बढ़ने लगी है। रोजा-इफ्तार से जुड़े सामानों के साथ लोग अब पर्व को लेकर कपड़े, आभूषण व अन्य महत्वपूर्ण सामानों की खरीदारी में जुट गए हैं। महावीर चौक, स्टेशन चौक, लोहिया नगर चौक सहित विभिन्न ग्रामीण व शहरी इलाकों में खरीदार अधिक संख्या में दिखाई देने लगे हैं। इस मौके पर रोजेदारों का उत्साह देखते ही बनता है। रमजान के इस पाक महीने में लोग तरह तरह के पकवान, सेवइयां, खजूर के अलावा टोपियां और स्कार्फ और इत्र की खरीदारी कर रहे हैं। स्टेशन रोड में खजूर के विक्रेता दाऊद ने बताया कि खजूर की बिक्री खूब हो रही है। इसे खाकर ही लोग रोजा खोलते हैं। पकौड़े बेचने वाले नसीफ का कहना है कि रमजान में बिक्री बढ़ गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें