ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारजदयू रार: शरद गुट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, पढ़ें किसे मिला क्या पद

जदयू रार: शरद गुट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, पढ़ें किसे मिला क्या पद

जदयू के शरद यादव गुट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी तथा पार्टी पदाधिकारियों के नाम की शनिवार को घोषणा कर दी गई। इसमें चार उपाध्यक्ष, 10 महासचिव और छह सचिव शामिल हैं। शरद गुट की राष्ट्रीय परिषद की गत आठ...

जदयू रार: शरद गुट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, पढ़ें किसे मिला क्या पद
नई दिल्ली, विशेष संवाददाताSat, 21 Oct 2017 07:57 PM
ऐप पर पढ़ें

जदयू के शरद यादव गुट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी तथा पार्टी पदाधिकारियों के नाम की शनिवार को घोषणा कर दी गई। इसमें चार उपाध्यक्ष, 10 महासचिव और छह सचिव शामिल हैं। शरद गुट की राष्ट्रीय परिषद की गत आठ अक्टूबर को बैठक हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से गुजरात के विधायक छोटूभाई वसावा को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था। वसावा ने शरद यादव से परामर्श करके पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां अगले वर्ष 11 मार्च तक के लिए की गई हैं।

पार्टी महासचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि सांसद अली अनवर, पूर्व सांसद राजवंशी महतो, डॉ. एस.एन. गौतम और सुशीला मोरारे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अरुण कुमार श्रीवास्तव, जावेद रजा, पूर्व सांसद के. रमाया, अर्जुन राय, जार्ज वर्गीज, गोविंद यादव, वीरेंद्र विधूड़ी, प्रो रतन लाल और अनिल जयहिंद को महासचिव नियुक्त किया गया है।

एम.वी.एस. कुमार, अनिल भगत, राम चन्द्राया, लाल बहादुर सिंह, जुबैर अहमद और चन्द्रशेखर यादव को सचिव बनाया गया है। सलीम मदवूर को पार्टी की युवा शाखा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 65 लोगों को रखा गया है। पार्टी ने बिहार इकाई का अध्यक्ष वहां के पूर्व मंत्री रमई राम को बनाया है।

ये भी पढ़ें

जदयू विवादःउपराष्ट्रपति के सामने 30 अक्टूबर को अपना पक्ष रखेंगे शरद

बिहार: शरद यादव ने कहा- महागठबंधन बरकरार है और रहेगा

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें