काठमांडू से जनकपुर आ रही बस पलटी, दो की मौत
काठमांडू से जनकपुर आ रही बस पथलैया - अमलेखगंज के बीच शनिवार के तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 25 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 6 यात्रियों का...
काठमांडू से जनकपुर आ रही बस पथलैया - अमलेखगंज के बीच शनिवार के तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 25 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 6 यात्रियों का क्षेत्रीय नारायणी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य की चिकित्सा सिमरा में चल रही है। मरनेवालों में धनुषा जिले के सिरसिया गांव की एक गर्भवती महिला व महिला है, वहीं दूसरे मृतक महोतरी जिले के रतौली गांव के वल्ला यादव हैं। क्षेत्रीय प्रहरी कार्यालय के कर्मियों ने बताया कि चालक की असावधानी के चलते बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सभी यात्री बस के अंदर ही कराह रहे थे लेकिन, निकल नहीं पा रहे थे। बाद में, आसपास के गांवों के लोगों ने पहुंचकर सभी बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। एम साथ 25 यात्रियों का इलाज करने के लिए इमरजेंसी वार्ड में अधिक संख्या में चिकित्सा कर्मियों को लगाना पड़ा।