ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरभारत माता के जयकारे के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

भारत माता के जयकारे के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा-यात्रा निकाली, जो खुदीराम बोस स्मारक स्थल से चलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए समस्तीपुर की ओर गया। नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पासवान एवं जिला परिषद सदस्य संजय कुमार...

भारत माता के जयकारे के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरTue, 15 Aug 2017 12:49 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा-यात्रा निकाली, जो खुदीराम बोस स्मारक स्थल से चलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए समस्तीपुर की ओर गया। नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पासवान एवं जिला परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह ने किया। वहीं खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। दलसिंहसराय: युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने के लिये सोमवार को नगर बीजेपी की ओर से शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। गोलाघाट स्थित मंदिर परिसर से भारत माता की जयकारे के साथ शुरु तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से चलकर महावीर चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा का समापन करते हुये नगर बीजेपी अध्यक्ष शंभू प्रसाद साह ने आजादी के कर्णधारों से प्रेरणा लेने, चीन निर्मित सामान का उपयोग नहीं करने तथा भारत माता को परम वैभव के शिखर पर ले जाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। नवलकिशोर झा, शंभू प्रसाद सोनी, राजकुमार शर्मा, अभिषेक कुमार, चितरंजन गुप्ता, राजीव चौधरी, अजय पांडेय, गौड़ीशंकर, सतवंत चौधरी, रामकुमार लाल, सुमंत झा, श्रवण अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें