ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरस्कन्द माता की पूजा पूर्ण, कात्यायनी की आराधना आज

स्कन्द माता की पूजा पूर्ण, कात्यायनी की आराधना आज

नवरात्र के पांचवे दिन सोमवार को मंदिरों में भक्तों मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप में स्कन्दमाता की पूजा अर्चना की गयी। इस दौरान अहले सुबह से ही भक्त पवित्र स्नान करने के बाद माता की आराधना में जुट...

स्कन्द माता की पूजा पूर्ण, कात्यायनी की आराधना आज
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरMon, 25 Sep 2017 10:28 PM
ऐप पर पढ़ें

नवरात्र के पांचवे दिन सोमवार को मंदिरों में भक्तों मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप में स्कन्दमाता की पूजा अर्चना की गयी। इस दौरान अहले सुबह से ही भक्त पवित्र स्नान करने के बाद माता की आराधना में जुट गये। भक्त लाल वस्त्र धारण कर लाल फूलों से माता की पूजा अर्चना की। कहा जाता है कि माता को लाल फूल काफी प्रिय है। छतनेश्वर के पंडित रामशंकर झा ने बताया कि स्कन्दमाता की पूजा अर्चना से बांझ का संतान, घरों में सुख शांति और धन की प्राप्ति होती है। नवरात्र में पांचवें स्वरूप में स्कन्दमाता की आराधना की जाती है। शास्त्रों में उल्लेख है कि भगवाना स्कन्द कुमार का्त्तितकेय नाम से भी जाने जाते हैं। ये देवासुर संग्राम में देवताओं के सेनापति भी बने थे। इन्हीं भगवाना स्कन्द की माता होने के कारण मां के इस पांचवें स्वरूप में पूजा अर्चना की जाती है। कमल के आसन पर विराजमान होने के कारण इन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है। इधर, नवरात्र में मंत्रों के उच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रंग में रंग चुका है। वहीं मंदिरों में प्रतिमाओं का अंतिम रूप दिया जा रहा है। जबकि पूजा पंडालों को भी अंतिम रूप देने में कलाकार जुटे हैं। इसको लेकर भव्य पंडाल भी बनाये जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें