ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुररोसड़ा कोर्ट परिसर में विधि लिपिक बीमार, अस्पताल में मौत

रोसड़ा कोर्ट परिसर में विधि लिपिक बीमार, अस्पताल में मौत

रोसड़ा व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार की दोपहर भीषण गर्मी के कारण अचानक एक विधि लिपिक की तबियत बिगड़ गयी। जोरों से उनका दम फूलने लगा। लोगों ने चिकित्सा के लिए उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जब तक...

रोसड़ा कोर्ट परिसर में विधि लिपिक बीमार, अस्पताल में मौत
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरWed, 14 Jun 2017 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

रोसड़ा व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार की दोपहर भीषण गर्मी के कारण अचानक एक विधि लिपिक की तबियत बिगड़ गयी। जोरों से उनका दम फूलने लगा। लोगों ने चिकित्सा के लिए उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जब तक चिकित्सक उपचार प्रारंभ करते इसके पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक विधि लिपिक श्यामनंदन प्रसाद विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के रहनेवाले थे। उनकी मौत पर अनुमंडल अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार भी पहुंचे। मृतक के परिजन भी अनुमंडल अस्पताल पहुंच चुके थे। मृतक का शव परिजन को सौंप दिया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने अधिक गर्मी व उमस के कारण श्री प्रसाद की मौत हार्ट अटैक से होना बताया। उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक के कारण ही मरीज का दम फूलने लगा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें