ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरअपहृत ट्रांसपोर्टर मिला अपहर्ता भी पकड़ा गया

अपहृत ट्रांसपोर्टर मिला अपहर्ता भी पकड़ा गया

चकमेहसी थाना के बलहा गांव से मोनू सिंह के घर से पुलिस ने अपहृत ट्रांसपोर्टर अर्जुन पासवान को सकुशल बरामद कर लिया। अर्जुन मुफस्सिल थाना के विशनपुर बांदे का निवासी है। पुलिस ने अपहरण की घटना में शामिल...

अपहृत ट्रांसपोर्टर मिला अपहर्ता भी पकड़ा गया
Center,MuzaffarpurFri, 26 May 2017 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें

चकमेहसी थाना के बलहा गांव से मोनू सिंह के घर से पुलिस ने अपहृत ट्रांसपोर्टर अर्जुन पासवान को सकुशल बरामद कर लिया। अर्जुन मुफस्सिल थाना के विशनपुर बांदे का निवासी है। पुलिस ने अपहरण की घटना में शामिल मुख्य आरोपी दयाशंकर सिंह को पुलिस लिखा कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित वैशाली जिले के बिदुपुर का है। इस संबंध में प्रेस वार्ता करते हुये सदर डीएसपी ने बताया कि 23 मई को मुफस्सिल थाना के अर्जुन पासवान का ताजपुर के पास से अपहरण कर लिया गया। इसमें दयाशंकर सिंह अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ उसे अगवा कर एक गाछी में ले गया। जहां उसे पेड़ से बांध दिया गया। इस दौरान अर्जुन ने अपनी पत्नी से बात कराने की गुहार लगायी, लेकिन अपहर्ताओं ने एक ना सुनी। इसके बाद सभी मुजफ्फरपुर चला गया, जहां से अर्जुन को उसकी पत्नी से बात कराया। डीएसपी ने बताया कि मुजफ्फरपुर से लौटने के बाद अर्जुन को चकमेहसी थाना के बलहा गांव में मोनू सिंह के घर पर लाकर बंद कर दिया गया। इसी दौरान गुरुवार की सुबह अर्जुन बंद कमरे में खिड़की के पास रो रहा था। वहां से गुजर रहे चौकिदार को रोने की आवाज सुनाई दी तो फिर उसने इसकी सूचना थानाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह को दी। थानाध्यक्ष दलबल के साथ उक्त कमरे से सकुशल अर्जुन पासवान को बरामद किया। वहीं ग्रामिणों की सहयोग से कार सहित दयाशंकर सिंह को भी गिरफ्तार किया। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। फरार आरोपी की तलाश के लिये पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें