ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुररोसड़ा स्टेशन पर नशे में धुत मुंशी ने किया हंगामा

रोसड़ा स्टेशन पर नशे में धुत मुंशी ने किया हंगामा

समस्तीपुर रेल मंडल के रोसड़ा स्टेशन पर नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप में एक मुंशी को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद मुंशी को समस्तीपुर रेल थाना...

रोसड़ा स्टेशन पर नशे में धुत मुंशी ने किया हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSat, 05 Aug 2017 11:49 PM
ऐप पर पढ़ें

समस्तीपुर रेल मंडल के रोसड़ा स्टेशन पर नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप में एक मुंशी को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद मुंशी को समस्तीपुर रेल थाना लाकर बे्रथ एनालाइजर से जांच की गयी। जिसमें अल्कोहल का प्रतिशत 141 एमजी पाया गया। रेल थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि गिरफ्तार युवक रोसड़ा ढाब मोहल्ला का हिमांशु कुमार लाल उर्फ हिमांशु शेखर सुमन है। वह रोसड़ा निबंधन कार्यालय में मुंशी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात उक्त युवक रोसड़ा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर हंगामा कर रहा था। उस दौरान उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया है। इधर, मुफस्सिल पुलिस ने भी दो लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। मुफस्सिल इंस्पेक्टर कुमार कीर्ति ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में गांवपुर का सुनील पासवान एवं पटना का अनिल कुमार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें