ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरशहर में नाकेबंदी कर हुई वाहनों की तलाशी

शहर में नाकेबंदी कर हुई वाहनों की तलाशी

शराब व अपराधियों की खोज में पुलिस ने शुक्रवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सदर डीएसपी मो. तनवीर अहमद एवं नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न...

शहर में नाकेबंदी कर हुई वाहनों की तलाशी
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरFri, 21 Jul 2017 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शराब व अपराधियों की खोज में पुलिस ने शुक्रवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सदर डीएसपी मो. तनवीर अहमद एवं नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दर्जनों वाहनों की जांच की। जांच के दौरान लगभग दो दर्जन वाहनों को जब्त किया गया। अचानक शहर में चले इस सर्च अभियान से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान पुलिस ने बस पड़ाव, व्यवहार न्यायालय, जिला निबंधन कार्यालय परिसर, कचहरी रोड, डीआरएम चौक, ताजपुर रोड, मुख्य सड़क, मगरदही चौराहा सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर शराब, अपराध, बाइक चोरी सहित अन्य घटनाओं पर नियंत्रण के लिये यह विशेष सर्च अभियान चलाया गया। सदर डीएसपी ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। ताकि कोई भी अपराधी किसी ना किसी मोड़ पर पुलिस की नजर से नहीं बच पाये। टीम में एसआई बीके झा, एएसआई विलास प्रसाद सिंह, सेक्टर सिपाही मिजान, रंजीत कुमार, विंदेश्वर यादव आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें