ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरकालाधन रखनेवाले ही करते नोटबंदी का विरोध

कालाधन रखनेवाले ही करते नोटबंदी का विरोध

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि कालाधन रखनेवाले भ्रष्टाचारी ही नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं। वे मंगलवार को हलई में लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा...

कालाधन रखनेवाले ही करते नोटबंदी का विरोध
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरWed, 08 Nov 2017 12:37 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि कालाधन रखनेवाले भ्रष्टाचारी ही नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं। वे मंगलवार को हलई में लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीब का बेटा नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बना, तब से केवल गरीबों को ही फायदा हो रहा है। प्रधानमंत्री ने गरीबोें के छोटे नोटों पर प्रतिबंध नहीं लगाया, बल्कि बड़े नोटों पर प्रतिबंध लगाया। इससे कालाधन, भ्रष्टाचार व आतंकवाद पर अंकुश लगा है। सांसद ने कालाधन समर्थक भ्रष्टाचारी कौरवों व कालाधन विरोधी भाजपा व समर्थक पांडवों के बीच आज कुरुक्षेत्र का युद्घ चल रहा है।

इसमें कृष्ण बनकर देश की गरीब जनता प्रधानमंत्री का साथ दे रही है। सांसद ने 6-9 नवंबर तक पूरे देश में चल रहे कालाधन विरोध दिवस विशेष कर 8 नवंबर को सामूहिक रूप से मनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामसुमरण सिंह ने 8 नवंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित कालाधन विरोध दिवस को सफल बनाने के लिए संपूर्ण जिला के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। मौके पर विधायक अवधेश सिंह, प्रमुख सुरेश राय, फूलन कुमार सिंह, रमेश कुशवाहा, योगेन्द्र सिंह,मनोरंजन मोदिन, कैप्टन कमलेश सहनी, रूपनारायण झा, हरेराम झा, रामयाद शांडिल्य, धीरेन्द्र कुमार यादव, नीलम देवी, पुतुल देवी, वीणा कुमारी, क्रांति कुमार, आलोक कुमार ठाकुर, शिवकुमार सिंह, पप्पू ठाकुर, रामभुवन चौधरी, उदय कुमार ंचौधरी, देवेंद्र चौरसिया, सुनील ईश्वर, सीताराम राय, राजू झा, रामलगन सहनी, हरिओम शाही, सत्येन्द्र सिंह, राजकपूर सिंह, शिवशंकर राय, आदित्य कुमार झा, नंदकुमार झा आदि ने बैठक को संबोधित किया। मौके पर जिला स्तरीय कार्यकर्ता सहित संपूर्ण उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें