ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरहादसे में बाल-बाल बचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

समस्तीपुर में सोमवार को निकाली गयी तिरंगा यात्रा के दौरान बाइकों के आपस में टकरा जाने से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय बाल-बाल बच गये। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राम...

हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरMon, 14 Aug 2017 08:18 PM
ऐप पर पढ़ें

समस्तीपुर में सोमवार को निकाली गयी तिरंगा यात्रा के दौरान बाइकों के आपस में टकरा जाने से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय बाल-बाल बच गये। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमरन सिंह को भी चोटें आयी है। स्थानीय स्तर पर उनका इलाज कराया गया। हादसे के बाद कार्यक्रम को संक्षिप्त कर दिया गया। बताया जाता है कि भाजपा की तिरंगा यात्रा सर्किट हाउस से अपराह्न करीब 12 बजे निकली। इसमें सैंकड़ों मोटरसाइकिल पर पार्टी के कार्यकर्ता सवार थे। सबसे आगे बुलेट लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री राय चल रहे थे। उनकी गाड़ी पर जिला अध्यक्ष राम सुमरन सिंह तिरंगा लेकर सवार थे। तिरंगा यात्रा के दौरान कुछ अति उत्साही कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के साथ चलने की होड़ में लगे थे। इसके लिए वे सर्किट हाउस से ही प्रयत्नशील थे। यात्रा जैसे ही ओवरब्रिज पर पहुंची प्रदेश अध्यक्ष के साथ चलने की होड़ में शामिल कार्यकर्ताओं की बाइकें एक-दूसरे से टकरा गयी। इसकी चपेट में प्रदश अध्यक्ष की बुलेट भी आ गयी। इससे प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष बुलेट से नीचे गिर गये। प्रदेश अध्यक्ष श्री राय के केहूनी व पैर में चोटे आयीं। वहीं जिला अध्यक्ष के पैर चोटिल हो गये। जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि वे और प्रदेश अध्यक्ष को मामूली चोट आयी है। खतरे की कोई बात नहीं है। जैसे ही यात्रा में शामिल बाइकें आपस में टकरायी बुलेट पर सवार श्री राय नीचे गिर गये। हालांकि उन्हें मामूली चोट आयी। प्रदेश अध्यक्ष के साथ बुलेट पर सवार भाजपा के जिला अध्यक्ष रामसुमरन सिंह को भी चेाटें आयी है। वहीं हादसे के साथ ही बारिश शुरु हो जाने से यात्रा का कार्यक्रम संक्षिप्त कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें