ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाकहरा में ट्रैक्टर के धक्के से महिला जख्मी

कहरा में ट्रैक्टर के धक्के से महिला जख्मी

सहरसा-बनगांव मुख्य पथ में बरियाही अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप सोमवार को ट्रैक्टर के धक्के से एक महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी। स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को बरियाही अस्पताल में प्राथमिक उपचार...

कहरा में ट्रैक्टर के धक्के से महिला जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाMon, 16 Oct 2017 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

सहरसा-बनगांव मुख्य पथ में बरियाही अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप सोमवार को ट्रैक्टर के धक्के से एक महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी। स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को बरियाही अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवा बेहतर इलाज के लिए सहरसा भेजवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोरलाही निवासी कारी देवी सहरसा की ओर से आ रहे ऑटो से सड़क पर उतर एकाएक अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान सहरसा की ओर आ रहे ट्रैक्टर चालक ने धक्का मार दी। घटना की सूचना मिलते ही बनगांव पुलिस के एएसआई एनके सिंह ने स्थल पर पहुंच ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले थाना लाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें