ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाकोसी तटबंध के अंदर बाढ़ का कहर, लोग परेशान

कोसी तटबंध के अंदर बाढ़ का कहर, लोग परेशान

तटबंध के अंदर कोसी में बढ़ते जलस्तर से हजारों की आबादी बाढ़ की चपेट में आ गई है। पूरा क्षेत्र पानी से घिरा हुआ है। बाढ़ की तेज करंट में एक दर्जन से अधिक घर पानी में बह गए, वहीं दर्जनों घर पानी में...

कोसी तटबंध के अंदर बाढ़ का कहर, लोग परेशान
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाWed, 16 Aug 2017 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

तटबंध के अंदर कोसी में बढ़ते जलस्तर से हजारों की आबादी बाढ़ की चपेट में आ गई है। पूरा क्षेत्र पानी से घिरा हुआ है। बाढ़ की तेज करंट में एक दर्जन से अधिक घर पानी में बह गए, वहीं दर्जनों घर पानी में धराशायी हो चुके हैं। इतना ही नहीं जगह-जगह लोग पानी में फंसे हुए हैं। घरों में पानी घुसने के बाद भी बाढ़ पीड़ित किसी तरह जीवन गुजारने को विवश हैं। कई जगह मुख्य पीचिंग सड़क पर पांच फीट पानी बह रहा है। लोगों को ऊंचे जगहों पर जाने में परेशानी हो रही है। मुरली से झाड़ा सिसौना मुख्य सड़क पानी में बहने से दर्जनों गांवों का आवागमन सम्पर्क ठप पड़ गया हैं। अबतक प्रशासन द्वारा कोई सहायता शुरू नहीं किए जाने से बाढ़ पीड़ितों में आक्रोश है। महिषी प्रखंड के झाड़ा, मुरली, सोहरवा, सिसौना, टिकूलवा,आरापट्टी, ऐना ठूठा, विशनपुर, धर्मपुर सिरसिया, मंगरौनी, बेलडावर, वीरगांव, तरही, चतरिया, सिमरी बख्तियारपुर घोघसम, कठडूमर, आगर, दह सहित दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। पश्चिमी कोसी तटबंध के पश्चिम भी बाढ़-बरसात के पानी से कई गांव जलमग्न हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें