ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसासहरसा जिले में अभियंता दिवस पर याद किए गए भारत रत्न डॉ. विश्वेश्वरैया

सहरसा जिले में अभियंता दिवस पर याद किए गए भारत रत्न डॉ. विश्वेश्वरैया

अभियंता दिवस पर शुक्रवार को अभियंताओं ने पटेल मैदान स्थित भारत रत्न डॉ. विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने इनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते कहा...

सहरसा जिले में अभियंता दिवस पर याद किए गए भारत रत्न डॉ. विश्वेश्वरैया
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाFri, 15 Sep 2017 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

अभियंता दिवस पर शुक्रवार को अभियंताओं ने पटेल मैदान स्थित भारत रत्न डॉ. विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने इनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते कहा कि अभियंता शिरोमणि डॉ. मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस को अभियंता दिवस के रूप में मनाते हैं। 50वें अभियंता दिवस का उद्घाटन सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता ई. महेन्द्र चौधरी, संयोजक ई.रमेश कुमार सिंह, ई.महेन्द्रनाथ पाठक ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मौके पर मौजूद सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता ई. देवेश चंद्र वर्मा, सहित विद्युत कार्यपालक अभियंता मुकेश नंदन, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, आईटी मैनेजर ई.लखीन्द्र महतो, ई. जवाहर सिंह, स्वाती होम प्लानर के ई.अरुण कुमार, अमरेन्द्र कुमार, ई.सरोज, सुनील कुमार मंडल, रणधीर कुमार, सुमन कुमार, योगेश प्र. मंडल, धनिक लाल मंडल, राकेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, प्रियरंजन सहित अन्य अभियंताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें