ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाबाढ़ विभीषिका के बीच शान से लहराया तिरंगा

बाढ़ विभीषिका के बीच शान से लहराया तिरंगा

पूर्णिया में बाढ़ की विभिषिका के बीच सादगी के साथ 71 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। मंगलवार को इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सूबे के आपदा प्रबंधन एवं लघु सिंचाई मंत्री...

बाढ़ विभीषिका के बीच शान से लहराया तिरंगा
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाWed, 16 Aug 2017 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया में बाढ़ की विभिषिका के बीच सादगी के साथ 71 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। मंगलवार को इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सूबे के आपदा प्रबंधन एवं लघु सिंचाई मंत्री सह पूर्णिया के प्रभारी मंत्री दिनेशचंद्र यादव ने झंडोत्तोलन करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने जिलाधिकारी प्रदीप कुमार झा और एसपी निशांत कुमार तिवारी के साथ आकर्षक परेड की सलामी ली। इस मौके पर जिले के प्रभारी प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ, प्रमंडलीय आयुक्त टीएन विन्देश्वरी,, डीआईजी सौरभ कुमार, जिलाधिकारी प्रदीप कुमार झा, पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी, जिला जज कृष्ण गोपाल द्विवेदी, सदर विधायक विजय खेमका, जिला परिषद अध्यक्ष क्रांति देवी मेयर विभा कुमारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूर्णिया के बायसी अनुमंडल एवं इसके आसपास के कई प्रखंड बाढ़ से पूर्ण प्रभावित है। बाढ़ सहायता के लिए जिला प्रशासन के उपर से नीचे तक के अधिकारी जिस मुस्तैदी से लगे हुए हैं इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। प्रभारी मंत्री ने इस विपदा की घड़ी में जिलेवासियों से सहयोग मांगा। समारोह में बड़ी संख्यां में शहरवासी जुटे थे। इधर कमिश्नरी कार्यालय में आयुक्त टीएन विन्देश्वरी, व्यवहार न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण गोपाल द्विवेदी, समाहरणालय में डीएम प्रदीप कुमार झा,पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस लाइन में एसपी निशांत कुमार तिवारी, नगर निगम में मेयर विभा कुमारी ,जिला परिषद में अध्यक्ष क्रांति देवी , विकास भवन में डीडीसी राम शंकर, सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ रविन्द्रनाथ प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अधिवक्ता संघ कार्यालय में अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, एवं राजेन्द्र बाल उद्यान में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। रामबाग स्थित जदयू सांसद निवास कार्यालय में डा.छोटेलाल बहड़दार एवं जिला जदयू महानगर कार्यालय में नगर अध्यक्ष नीलू सिंह पटेल, राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष आलोक कुमार, जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की जिलाध्यक्ष इन्दु सिन्हा बिहार विकास मोर्चा कार्यालय में अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें