ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाडीएनए मुद्दे पर हारी थी भाजपा : अमरेंद्र

डीएनए मुद्दे पर हारी थी भाजपा : अमरेंद्र

कांग्रेस नेता अमरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की जनता ने डीएनए के मुद्दे पर भाजपा को धूल चटायी थी। सोमवार को जारी बयान में श्री सिंह ने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश...

डीएनए मुद्दे पर हारी थी भाजपा : अमरेंद्र
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 26 Jun 2017 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस नेता अमरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की जनता ने डीएनए के मुद्दे पर भाजपा को धूल चटायी थी। सोमवार को जारी बयान में श्री सिंह ने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बात को नहीं भूलें। मीरा कुमार उस नेता की पुत्री हैं, जिन्हें इंदिरा गांधी बाबूजी कहा करती थीं। वहीं, अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष उमेश कुमार राम ने बयान जारी कर कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बाद मीरा कुमार का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनना गौरव की बात है। उन्होंने सभी सांसदों एवं विधायकों से अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करने की अपील की। बिहार में विकास कार्यों में तेजी : ब्रिगेड कांग्रेस पटना। राष्ट्रीय सोनिया गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सौरव वर्मा ने कहा कि मुखयमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार बिहार में विकास में तेजी से जुटी है। सात निश्चयों को जमीन पर उतारा जा रहा है। सोमवार को जारी बयान में श्री वर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा किसी भी तरह बिहार में सत्ता हासिल करने की मुहिम में जुटी है। गलत नीतियों से खेती बना घाटे का काम : डॉ. वंदना पटना। दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. वंदना चौधरी ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण खेती आज घाटे का काम हो गया है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। केंद्र सरकार अपनी उपलब्धियों को गिनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही है। डॉ. चौधरी सोमवार को पुनाईचक में दिनकर फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर कांग्रेस नेता अमरेंद्र सिंह ने मांग कि कि कर्नाटक सरकार की तरह बिहार सरकार भी चार लाख रुपये तक किसानों का कर्ज माफ करे। इस मौके पर फाउंडेशन के अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें