निर्विरोध हो राष्ट्रपति का चुनाव : नागमणि
समरस समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने राष्ट्रपति के निर्विरोध चुनाव की अपील की है। गुरुवार को जारी संयुक्त बयान में नागमणि, पूर्व मंत्री सुचित्रा सिन्हा एवं प्रदेश...
समरस समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने राष्ट्रपति के निर्विरोध चुनाव की अपील की है। गुरुवार को जारी संयुक्त बयान में नागमणि, पूर्व मंत्री सुचित्रा सिन्हा एवं प्रदेश ससपा के प्रधान महासचिव मनोरंजन कुशवाहा ने सुझाव दिया है कि देश के सर्वोच्च पद के लिए चुनाव नहीं होना चाहिए। आम सहमति बनाने की अंतिम कोशिश होनी चाहिए। उन्होंने श्री कोविन्द की कार्यशैली की तारीफ की और कहा कि बिहार के राज्यपाल पद पर रहते हुए जो भी फैसला लिया है, वो कानून सम्मत एवं संवैधानिक है। उनका कार्यकाल निर्विवाद रहा है। राज्य सरकार व राजभवन के बीच किसी मुद्दे पर कोई टकराहट नहीं हुई। ऐसे व्यक्ति के लिए सभी को आम सहमति बनाने के अभियान में जुट जाना चाहिए।