ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाकला, संस्कृति विभाग की झांकी को प्रथम स्थान

कला, संस्कृति विभाग की झांकी को प्रथम स्थान

पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत 18 झांकियों को भी देखा और उनमें दर्शायी गयी कलात्मक एवं शिक्षाप्रद ज्ञान की...

कला, संस्कृति विभाग की झांकी को प्रथम स्थान
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 16 Aug 2017 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत 18 झांकियों को भी देखा और उनमें दर्शायी गयी कलात्मक एवं शिक्षाप्रद ज्ञान की प्रशंसा की। उनके संबोधन के बाद निकाली गईं रंगारंग और मनमोहक झांकियों के जरिए कई सामाजिक संदेश दिए गए। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की झांकी को प्रथम, महिला विकास निगम की झांकी को द्वितीय एवं बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की झांकी को तृतीय पुरस्कार मिला। शराबबंदी पर बनी झांकी में दिखाया गया था कि कैसे अब लोगों के जीवन में बदलाव आया है। एक झांकी शौचालय थीम पर थी। इसमें शौचालय का इस्तेमाल और स्वच्छता के बारे में बताया गया। झांकियों में गया का पितृपक्ष मेला और शेरशाह का मकबरा भी दर्शाया गया। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, पर्यटन, बिहार शिक्षा परियोजना पर्षद, जीविका, पशु मत्स्य संसाधन, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार राज्य विविध सेवा प्राधिकार, उद्योग, नगर विकास एवं आवास, सहकारिता, कृषि, महिला विकास निगम, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पंचायती राज, सूचना एवं जन-सम्पर्क तथा योजना एवं विकास विभाग द्वारा भी मनोरम एवं आकर्षक झॉकियां पेश की गईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें