ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनासुशील मोदी ने कहा, तेजस्वी को बर्खास्त करने के सिवा कोई विकल्प नहीं

सुशील मोदी ने कहा, तेजस्वी को बर्खास्त करने के सिवा कोई विकल्प नहीं

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद को मंत्रिपरिषद से बाहर करने के मामले में जदयू ने गेंद राजद के पाले में डाल दी है। राजद और उसके नेता पर आरोप लगे हैं तो वे...

सुशील मोदी ने कहा, तेजस्वी को बर्खास्त करने के सिवा कोई विकल्प नहीं
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 12 Jul 2017 12:28 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद को मंत्रिपरिषद से बाहर करने के मामले में जदयू ने गेंद राजद के पाले में डाल दी है। राजद और उसके नेता पर आरोप लगे हैं तो वे जवाब दें। मोदी मंगलवार को पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर प्रेस कान्फ्रेंस में बोल रहे थे।

मोदी ने कहा कि महागठबंधन के सभी घटकों ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। राजद ने कहा है कि तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे। कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि वह राजद प्रमुख लालू प्रसाद के साथ है। वहीं, जदयू का भी पक्ष आ गया है कि जिन पर आरोप लगे हैं, वे जनता के दरबार में आरोपों का बिंदुवार जवाब दें।

जदयू ने अपनी सरकार में आरोपी नेताओं से इस्तीफा भी लिया है। अब गेंद राजद के पाले में है। मोदी ने दावा किया कि यह मामला शरद यादव, ललन सिंह, शिवानंद तिवारी द्वारा 23 अगस्त 2008 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर सीबीआई ने दर्ज किया है।

तेजस्वी जवाब दें कि वे तीन एकड़ जमीन के मालिक कैसे बन गए। हम भी इंतजार करेंगे बिंदुवार क्या जवाब आता है। मुख्यमंत्री के सामने तेजस्वी को बर्खास्त करने के सिवा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती पर भ्रष्टाचार का मामला नहीं है। प्रदेश प्रवक्ता विनोद नारायण झा भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें