ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटना30 मई तक बिहार में आंधी-पानी आने के हैं आसार

30 मई तक बिहार में आंधी-पानी आने के हैं आसार

बिहार में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और पूर्वी बिहार से होकर गुजर रहे द्रोणिका (टर्फ लाइन) के कारण गुरुवार को मौसम में बदलाव आया। पूर्वी बिहार में आंधी के साथ बारिश आई। बांका, खगड़िया,...

30 मई तक बिहार में आंधी-पानी आने के हैं आसार
Center,PatnaThu, 25 May 2017 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और पूर्वी बिहार से होकर गुजर रहे द्रोणिका (टर्फ लाइन) के कारण गुरुवार को मौसम में बदलाव आया। पूर्वी बिहार में आंधी के साथ बारिश आई। बांका, खगड़िया, लखीसराय आदि जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को उत्तर बिहार में आंधी- पानी आ सकता है। गुरुवार को धूप की तल्खी का आलम यह रहा कि महज 24 घंटे के अंदर राजधानी पटना का अधिकतम तामान एक डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से अधिक बढ़ा। गया का अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम तामान चार डिग्री बढ़ा। बादलों के आने और आंधी के कारण भागलपुर और पूर्णिया के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को राज्य में दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलीं। अधिकतम रफ्तार 20 से 24 किमी. तक रही। मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर के मुताबिक स्थानीय स्तर पर गर्मी अधिक बढ़ने और टर्फ लाइन के पूर्वी बिहार से गुजरने के कारण अब 30 जून तक बिहार में आंधी-पानी के आसार बने रहेंगे। गुरुवार को चार प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) शहर अधिकतम न्यूनतम पटना 42.0 28.0 गया 44.1 29.8 भागलपुर 40.1 28.6 पूर्णिया 35.2 25.6

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें