ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाबिहार : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अशोक चौधरी की छुट्टी

बिहार : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अशोक चौधरी की छुट्टी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से डॉ. अशोक चौधरी को हटा दिया गया है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने मंगलवार को दिल्ली में कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अशोक चौधरी को उनके पद से तत्काल...

बिहार : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अशोक चौधरी की छुट्टी
हिन्दुस्तान टीम,पटना नई दिल्ली  Tue, 26 Sep 2017 08:56 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से डॉ. अशोक चौधरी को हटा दिया गया है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने मंगलवार को दिल्ली में कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अशोक चौधरी को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटाया गया है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी को तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष पद से हटा दिया। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस की सभी कमेटियों को भी भंग कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को हटाए जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच अटकलें लगायी जा रही थी। मालूम हो कि राज्य की महागठबंधन सरकार में अशोक चौधरी शिक्षा मंत्री थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें