ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाराजेश अध्यक्ष और सचिव धीरज निर्वाचित

राजेश अध्यक्ष और सचिव धीरज निर्वाचित

भारतीय रेलवे संकेत एवं दूरसंचार अनुरक्षक संघ, दानापुर मंडल शाखा का चुनाव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार की देखरेख में संपन्न हो गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव धीरज कुमार, कोषाध्यक्ष...

राजेश अध्यक्ष और सचिव धीरज निर्वाचित
Center,PatnaMon, 29 May 2017 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय रेलवे संकेत एवं दूरसंचार अनुरक्षक संघ, दानापुर मंडल शाखा का चुनाव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार की देखरेख में संपन्न हो गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव धीरज कुमार, कोषाध्यक्ष शिव कुमार एवं राजेश कुमार और सुमन मंडल को मीडिया प्रवक्ता चुना गया। सतीश पांडेय, प्रदीप कुमार, धनंजय सिन्हा, हरिनाथ राय,अरविन्द राय को मंडल उपाध्यक्ष एवं संजय चौधरी, राजेश कुमार, मदन सोरेन, वीरेंद्र पासवान, प्रफुल्ल कुमार, श्याम कुमार को मंडल उप सचिव बने। मौके पर सर्वसम्मति से रेलकर्मचारियों के हित में कई प्रस्ताव पास किए गए। अध्यक्ष राजेश सिंह और सचिव धीरज कुमार ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मांगपत्र में कर्मचारियों के लिए 8 घंटे का ड्यूटी रोस्टर बनाने, सुरक्षा,जोखिम एवं तकनीकी भत्ता और निर्धारित समय पर प्रोन्नति देने आदि की मांगों को शामिल किया गया है। आर्टिजन पोस्ट को सरेंडर करने व तुरंत रोक लगाने के अलावा विभाग के अनुरक्षक की प्रवेश योग्यता बढ़ा कर बीएसी और सहायकों के लिए 10+2 साइंस करने की मांगों को शामिल किया गया है। नेताओं ने कहा है अगर संघ की मागें जल्द पूरी नहीं हुई तो इसके लिए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें