ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाराहुल जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे : राजीव

राहुल जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे : राजीव

पूर्व विधायक भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मन्दिरों में जाने पर प्रहार किया है। कहा कि कांग्रेस जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही है।...

राहुल जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे : राजीव
हिन्दुस्तान टीम,पटनाThu, 16 Nov 2017 09:04 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व विधायक भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मन्दिरों में जाने पर प्रहार किया है। कहा कि कांग्रेस जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही है। जीत के लिए तरस रहे कांग्रेस नेता लोकसभा सदस्य बनने के बाद से जितनी बार मन्दिरों में गए होंगे, उससे कहीं अधिक बार वे डेढ़ महीने में जा चुके हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उनके इस सियासी ड्रामे से भगवान तो दूर जनता भी उनके झांसे में नहीं आएगी। जनता भूली नहीं है उन्होंने इसी तरह का ड्रामा यूपी चुनाव के पहले भी किया था। गुजरात की जनता पढ़ी-लिखी है और उसे राहुल गांधी के सभी कारनामे याद हैं।

श्री रंजन ने कहा कि मन्दिरों में जाकर दिखावा करने के बजाए अच्छा होगा कि राहुल गांधी जनता के हित में काम करते। उनके पास कोई योजना नहीं है तो केंद्र के जनहित कार्यों में सहयोग करें। कहा कि दस वर्षों के शासनकाल में घोटालों पर राहुल गांधी चुप रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें