ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनापीयू कुलपति ने कहा चुनौती स्वीकार, Top 10 में आकर दिखाएंगे

पीयू कुलपति ने कहा चुनौती स्वीकार, Top 10 में आकर दिखाएंगे

पटना विश्वविद्यालय के कुलपति डा. रासबिहारी सिंह ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के चैलेंज को स्वीकार करेंगे। यह बड़ी चुनौती है। अभी हम टॉप दो सौ विश्वविद्यालय की सूची में नहीं हैं। टॉप टेन की सूची में आने...

पीयू कुलपति ने कहा चुनौती स्वीकार, Top 10 में आकर दिखाएंगे
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSat, 14 Oct 2017 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना विश्वविद्यालय के कुलपति डा. रासबिहारी सिंह ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के चैलेंज को स्वीकार करेंगे। यह बड़ी चुनौती है। अभी हम टॉप दो सौ विश्वविद्यालय की सूची में नहीं हैं। टॉप टेन की सूची में आने के लिए हमें बहुत मेहनत करनी होगी।

समारोह के बाद बातचीत में उन्होंने कहा कि हम टॉप टेन में आकर दिखाएंगे। सबसे पहले हम अपने विश्वविद्यालय के लिए नैक कराएंगे। इसके बाद आगे की प्रक्रियाओं की ओर बढ़ेंगे। बिहार सरकार हमलोगों की मदद कर रही है। मुख्यमंत्री हमारे विश्वविद्यालय के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं।

सरकार की ओर से काफी सहयोग मिला है। शताब्दी समारोह कार्यक्रम के लिए बहुत मदद की। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र 2018 से विश्वविद्यालय में 12 नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसमें डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस, डिजास्टर मैनेजमेंट, सोशल वर्क, बॉयो टेक्नोलॉजी, वीमेंस स्टडी कोर्स सहित कई कोर्स चलाए जाएंगे।

कुलपति ने किया अतिथियों का स्वागत

कुलपति ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष का प्रतीक चिह्न व शॉल दिया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। इसके बाद मंच पर विराजमन कुलाधिपति सह राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सभी केन्द्रीय मंत्रियों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय के गौरवशाली यात्रा की चर्चा की।

प्रतीक चिन्ह भेंट किया

इसके पहले प्रति कुलपति डॉली सिन्हा ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को प्रतीक चिह्न भेंट किया। वहीं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा और राज्य के शिक्षामंत्री को कुलसचिव डा. रविन्द्र कुमार ने प्रतीक चिह्न भेंट किया। मंच संचालन डॉ. अतुल आदित्य पांडेय और डॉ. शेफाली रॉय ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें