ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाबाल विवाह और दहेज के खिलाफ मुहिम का हिस्सा बनेगी पुलिस

बाल विवाह और दहेज के खिलाफ मुहिम का हिस्सा बनेगी पुलिस

बाल विवाह और दहेज के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू हो रहे राज्य सरकार के अभियान का हिस्सा बिहार पुलिस भी बनने जा रही है। पुलिस न सिर्फ कानून के जरिए इसपर लगाम लगाने की कोशिश करेगी, बल्कि लोगों को कुप्रथाओं...

बाल विवाह और दहेज के खिलाफ मुहिम का हिस्सा बनेगी पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,पटनाTue, 26 Sep 2017 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बाल विवाह और दहेज के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू हो रहे राज्य सरकार के अभियान का हिस्सा बिहार पुलिस भी बनने जा रही है। पुलिस न सिर्फ कानून के जरिए इसपर लगाम लगाने की कोशिश करेगी, बल्कि लोगों को कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूक करने का भी काम करेगी। हर जिले से दो अफसरों को ट्रेनिंग जागरूकता अभियान में सिर्फ सामाजिक कार्यकर्ता ही नहीं होंगे, पुलिस भी इस जिम्मेदारी को निभाएगी।

अभियान का हिस्सा बनने के लिए हर जिले से सब-इंस्पेक्टर रैंक के दो पुलिस अफसरों का चयन किया जा रहा है। जिला पुलिस को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। चुने गए पुलिस अफसरों को कुरीतियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के लिए महिला विकास निगम द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। रेल पुलिस समेत सभी 44 जिलों के 88 पुलिस अफसरों को मास्टर ट्रेनर के तौर पर तैयार किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर जिलों में देंगे प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर बननेवाले पुलिस अफसर जिलों में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे।

हर जिले में कम से कम 80 पुलिसकर्मियों को बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को दो तेज तर्रार पुलिस अफसरों का चयन कर जल्द से जल्द उनका नाम महिला विकास निगम में भेजने का निर्देश दिया है। चयनित पुलिस अफसर ट्रेनिंग के बाद वापस जिलों में जाएंगे और दूसरे पुलिसकर्मियों को जागरूकता अभियान चलाने के लिए ट्रेंड करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें