ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनागया में पुलिस पर रोड़ेबाजी, दो थानाध्यक्ष जख्मी

गया में पुलिस पर रोड़ेबाजी, दो थानाध्यक्ष जख्मी

मानपुर में सोमवार की सुबह धार्मिक स्थल के विवाद को लेकर पुलिस और हंगामा कर रहे लोगों के बीच झड़प हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। इसमें दो थानाध्यक्ष समेत करीब आधा दर्जन...

गया में पुलिस पर रोड़ेबाजी, दो थानाध्यक्ष जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 17 Jul 2017 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

मानपुर में सोमवार की सुबह धार्मिक स्थल के विवाद को लेकर पुलिस और हंगामा कर रहे लोगों के बीच झड़प हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। इसमें दो थानाध्यक्ष समेत करीब आधा दर्जन पुलिसवाले जख्मी हो गए। हंगामा को शांत करने के लिए पुलिस की ओर से करीब एक दर्जन आंसू गैस के गोले छोड़े गए। विवाद इतना बढ़ गया कि डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक, सिटी एसपी अवकाश कुमार तक को पहुंचना पड़ा। हालात पर काबू पाने के लिए सिटी डीएसपी आलोक कुमार, वजीरगंज एसडीपीओ अभिीजीत कुमार सहित मुफस्सिल, कोतवाली, विष्णुपद, बुनियादगंज, डेल्हा, रामपुर, सिविल लाइंस, बोधगया थाने की पुलिस ने मोर्चा संभाला। बुनियादगंज थाना क्षेत्र के हेड मानपुर बड़ा इनारा मोहल्ले में एक धार्मिक स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। इसका दरवाजा लोग पश्चिम की ओर खोल रहे थे। पश्चिम की ओर एक अन्य धार्मिक स्थल होने के कारण प्रशासन ने इस ओर दरवाजा खोलने से मना कर दिया। रविवार की देर शाम प्रशासन के साथ हुई बैठक में धार्मिक स्थल का दरवाजा दक्षिण की ओर खोलने को कहा गया और पश्चिम की ओर खुला दरवाजा बंद करा दिया गया। सोमवार की सुबह छह बजे इसी मामले को लेकर लोग उग्र हो गए और विरोध में स्थानीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त हंगामा की सूचना पर जब बुनियादगंज व मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची, तो लोगों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। रोड़ेबाजी में बुनियादगंज थानाध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा सहित आधा दर्जन पुलिस जवानों को चोटें लगी। इसमें पुलिस जवान राजेश कुमार व सुमन कुमार को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराना पड़ा। हालात बिगड़ते देख वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद डीएम, एसएसपी, सिटी एसपी अधिकारियों व विभिन्न थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें