ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनासीएम राहत कोष में शिक्षक देंगे एक दिन का वेतन

सीएम राहत कोष में शिक्षक देंगे एक दिन का वेतन

राज्य के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ अपने कोष से एक लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा। संघ के अध्यक्ष केदारनाथ पांडेय व महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि...

सीएम राहत कोष में शिक्षक देंगे एक दिन का वेतन
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 20 Aug 2017 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ अपने कोष से एक लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा। संघ के अध्यक्ष केदारनाथ पांडेय व महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि विनाशकारी बाढ़ से 17 जिले पूरी तरह से प्रभावित हैं। राज्य की एक करोड़ से अधिक की आबादी बाढ़ से परेशान हैं। बहुत सारे विद्यालय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में हम सबों का दायित्व है कि पीड़ित मानवता के सहायतार्थ यथाशक्ति सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक व कर्मी अपने एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। सभी प्रमंडल व जिला इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी शिक्षकों से सहयोग राशि एकत्र कर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ को उपलब्ध कराएं ताकि समेकित राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें