ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनारबी महाभियान रथ किसानों को देगा कृषि संबंधी जानकारी

रबी महाभियान रथ किसानों को देगा कृषि संबंधी जानकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रबी महाभियान रथ सभी जिलों के लिए रवाना किया। यह रथ गांवों और पंचायतों में घूम-घूमकर किसानों को कृषि संबंधी आधुनिक तकनीक, खाद, बीज आदि और सरकार की योजनाओं की जानाकारी देगा।...

रबी महाभियान रथ किसानों को देगा कृषि संबंधी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,पटनाFri, 13 Oct 2017 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रबी महाभियान रथ सभी जिलों के लिए रवाना किया। यह रथ गांवों और पंचायतों में घूम-घूमकर किसानों को कृषि संबंधी आधुनिक तकनीक, खाद, बीज आदि और सरकार की योजनाओं की जानाकारी देगा। एक अणे मार्ग से मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को रथों को हरी झंडी दिखायी।

रथ को कृषि तकनीकी बुलेटीन, वाद्य-श्रव्य यंत्रों से सुसज्जित किया गया है। रबी मौसम में फसलों का उत्पादन, उत्पादकता और किसानों की आमदनी बढ़ाने के मकसद से प्रखंड स्तर पर रबी महाभियान सह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रखंड मुख्यालयों में 14 से 18 और 20 अक्टूबर को प्रशिक्षण सह उपादान वितरण होगा। पहले दिन किसानों को विभिन्न फसलों की खेती-बारी का तकनीकी प्रशिक्षण और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दूसरे दिन प्रखंड परिसर में आयोजित शिविर में योजनाओं के लिए चयनित किसानों को खाद, बीज, कीटनाशी आदि उपादान उपलब्ध कराया जाएगा। महोत्सव के दूसरे चरण में सभी प्रखंड मुख्यालयों में 13 से 18 नवंबर तक गेहूं, मक्का, सब्जी आदि के बीज और उपादान चयनित किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।

इस मौके पर कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि रबी मौसम आने वाला है। इसकी तैयारी पहले से ही शुरू कर दी गई है। जैविक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। अधिकतम उत्पादकता हासिल करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। मौके पर कृषि उत्पादन आयुक्त सुनील कुमार सिंह, प्रधान सचिव सुधीर कुमार, निदेशक हिमांशु कुमार राय, विशेष सचिव रवींद्र नाथ राय आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें