ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाअराजक स्थिति लाने की साजिश कर रहा राजद : नित्यानंद

अराजक स्थिति लाने की साजिश कर रहा राजद : नित्यानंद

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अपने पुत्र तेजस्वी यादव को महज नौवीं तक पढ़ाकर उनके साथ अन्याय किया। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस...

अराजक स्थिति लाने की साजिश कर रहा राजद : नित्यानंद
हिन्दुस्तान टीम,पटनाFri, 22 Sep 2017 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अपने पुत्र तेजस्वी यादव को महज नौवीं तक पढ़ाकर उनके साथ अन्याय किया। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए राजद ने एक रोटी, एक पाई की भी मदद नहीं की। श्री राय ने मुम्बई भाजपा के अध्यक्ष आशीष सेलार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ 25 लाख की मदद करने के लिए उनके साथ ही अन्य मददगारों के प्रति आभार जताया। कहा कि पोस्टर चेक में एक अंक की गड़बड़ी हो गई थी, जिसपर टिप्पणी कर तेजस्वी यादव ने संवेदनहीनता का परिचय दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद द्वारा राज्य में अराजक स्थिति लाने की साजिश की जा रही है। कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं। पर वे इसमें कामयाब नहीं होंगे। कांग्रेस पर निशाना साधा कि पूरे देश में कांग्रेस की स्थिति खराब हो रही है। इससे सोनिया गांधी और राहुल गांधी परेशान हैं तो अशोक चौधरी का परेशान होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दरवाजे उन सबके लिए खुले हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों में आस्था है। श्री राय ने बिहार में बाढ़ की विपदा से निबटने में राज्य तथा केन्द्र सरकार की सक्रियता की तारीफ की। कहा कि बाढ़ की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री ने तमाम जरूरी सहायता मुहैया कराई। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री लगातार बाढ़ग्रस्त इलाकों में भ्रमण करते रहे। राज्यभर में हमारे कार्यकर्ता प्रभावितों की मदद में जुटे रहे। भाजपा मुख्यालय से 765 ट्रक सामान विभिन्न बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में भेजे जा चुके हैं। आगे भी भेजे जाएंगे। प्रेस कान्फ्रेंस में भाजपा बाढ़ सहायता केन्द्र के संयोजक धीरेन्द्र सिंह, प्रवक्ता राजीव रंजन, संजय टाइगर, उपाध्यक्ष देवेश कुमार, मीडिया प्रभारी राकेश सिंह, अशोक भट्ट, पंकज सिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें