ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनापूर्व विधायक के निधन पर रजद ने जताया शोक

पूर्व विधायक के निधन पर रजद ने जताया शोक

राष्ट्रीय जनता दल ने वैशाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद सिन्हा के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता विरोधी...

पूर्व विधायक के निधन पर रजद ने जताया शोक
हिन्दुस्तान टीम,पटनाFri, 18 Aug 2017 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय जनता दल ने वैशाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद सिन्हा के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी, राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती व प्रदेशअध्यक्ष डॉ. रामचन्द्र पूर्वे ने गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि राजकिशोर प्रसाद के असामयिक निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में अपूर्णिय क्षति हुई है। पार्टी नेता अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, मुंद्रिका सिंह यादव, चितरंजन गगन और चन्देश्वर प्रसाद सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें