ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाजलजमाव के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

जलजमाव के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

दो दिनों बाद भी वार्ड संख्या 47 के अलका कॉलोनी से बरसात का पानी निकाले नहीं जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार की शाम स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही बरते जाने का आरोप...

जलजमाव के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,पटनाTue, 11 Jul 2017 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

दो दिनों बाद भी वार्ड संख्या 47 के अलका कॉलोनी से बरसात का पानी निकाले नहीं जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार की शाम स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रविवार की हुई जोरदार वर्षा के बाद बरसात का पानी अलका कॉलोनी में भर गया। जिससे पूरी कॉलोनी जलजमाव से ग्रसित हो गया। यहां तक कि बरसात का पानी घरों में भी घुस गया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दो दिनों बाद भी पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। नतीजतन घरों में गंदा पानी के साथ कीड़े-मकोड़े भी घुस रहे हैं। जिससे खतरा बना है। मच्छरों का भी प्रकोप बना है। मगर निगम की इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्ड पार्षद सतीश कुमार ने बताया कि जलजमाव इतनी भयावह है कि लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसी स्थिति में न तो बच्चों के लिए दूध लाया जा रहा है और न ही बीमार लोगों के लिए दवाईयां। सबसे ज्यादा परेशानी तो वृद्ध लोगों को हो रही है। समस्या को लेकर निगम प्रशासन के वरीय अधिकारियों से लेकर अंचल तक गुहार लगाई जा चुकी है। मगर कोई पहल नहीं की जा रही है। वहीं सरकार की ओर से भी जलजमाव को लेकर किसी प्रकार का कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किया जा रहा है। जिस कारण वाचस्पति नगर, जयमहावीर कॉलोनी, बहादुरपुर बाजार समिति समेत अन्य कॉलोनियों में जलजमाव की स्थिति बनी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें