ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनागौरैया के संरक्षण पर दिया जोर

गौरैया के संरक्षण पर दिया जोर

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर राजकीय महिला महाविद्यालय, गुलजारबाग में जैव विविधता व गौरेया के संरक्षण पर व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। रसायनशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र व जन्तु विभाग की ओर से...

गौरैया के संरक्षण पर दिया जोर
Center,PatnaMon, 22 May 2017 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर राजकीय महिला महाविद्यालय, गुलजारबाग में जैव विविधता व गौरेया के संरक्षण पर व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। रसायनशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र व जन्तु विभाग की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस पर वनस्पति शास्त्र की छात्राओं ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. गोपाल शर्मा ने जैवविविधता व गौरेया के संरक्षण पर विचार रखे। उन्होंने चिड़ियों की विविध प्रजातियों के बारे में बताते हुए गौरेया बचाने के तरीके बताए। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साइंटिस्ट डॉ. नवीन कुमार ने वायोडायवर्सिटी पर विचार रखते हुए छात्राओं से पर्यावरण व जैव विविधता की संरक्षण की बात कही। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्राचार्य डॉ. विधु रानी सहाय सिंह ने छात्राओं को जैवविविधता को संरक्षित करने के बारे में बताया। मौके पर महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका व अन्य सदस्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें